कौन है द्रौपदी मुर्मू ? Who is Draupadi Murmu? 2022

 कौन है द्रौपदी मुर्मू ? Who is Draupadi Murmu? 2022

The Governor of Jharkhand, Smt. Draupadi Murmu meeting the Union Minister for Tribal Affairs, Shri Jual Oram, in New Delhi on December 27, 2016.

कौन है द्रौपदी मुर्मू ?

कौन है द्रौपदी मुर्मू जिन्हे अगले राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है ?

द्रौपदी मुर्मू इसके पहले झारखण्ड की राज्यपाल के पद पर भी रह चुकी है। अगर हम बात करे इनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में तो ये ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव की रहने वाली है। इनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू था। इनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुआ और इनके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन दुर्भागयवश इनके पति और दोनों बेटों की अलग -2 समय पर अकाल मृत्यु हो गयी।

द्रौपदी मुर्मू ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में किया और समय के साथ आगे बढ़ते हुए राजनीति में आ गयी। ये भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है।  2000 और 2009 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर सीट से दो बार विधायक भी रह चुकी है।

इन्होने 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य ,परिवहन ,मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री पद पर भी कार्य किया हुआ है तब ओडिशा में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार थी।

द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल रही है और हम ये भी कह सकते है की ये पहली आदिवासी महिला भी है जो किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनी है। और अगर ये राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए जीत जाती है तो राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली ये आदिवासी महिला होंगी।

हालाँकि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और नामांकन के बाद इन्होने बाकि नेताओं से बात करके अपने समर्थन के लिए अपील कर रही है। कुछ लोग इनके समर्थन में सामने भी आये है जैसे की बसपा की मुखिया मायावती ,बीजू जनता दल ,नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी लेकिन अभी ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया। वैसे तो द्रौपदी मुर्मू सबके समर्थन से आगे बढ़ती हुयी नजर आ रही लेकिन अभी मतदान बाकि है और नतीजा आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

ये भी पढ़े -:अग्निपथ योजना। AGNIPATH YOJNA 2022

 

 

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.