कौन है BTS ? क्यों आजकल लोग इनके गानों को इतना पसंद कर रहे ? 2022

Image source by- bbc.com
कौन है BTS ? क्यों आजकल लोग इनके गानों को इतना पसंद कर रहे ? 2022
BTS दक्षिण कोरिया का एक बॉयबैंड है और ये दुनिया का सबसे फेमस और बड़ा बॉयबैंड है। BTS का पूरा नाम Bangtan Sonyeondan है। इसमें 7 मेंबर है जिनका नाम RM (Kim Nam-joon), Jin (Kim Seok-jin), Suga (Min Yoon-gi), J-Hope (Jung Ho-seok), Jimin (Park Ji-min), V (Kim Tae-hyung), और Jungkook (Jeon Jung-kook) है।
इस बैंड ने अपने म्यूजिक से पूरी दुनिया भर में मिलियंस फैंस बना रखे है। ये अपने फैंस को ‘ARMY’ कहते है। BTS के बहुत से गानें Billboard chart पर नंबर एक पर रहते है और इन्होने अपने गानों से कई रिकार्ड्स तोड़े है। BTS के गानें मोटिवेशनल और सेल्फ लव वाले होते है और हमेशा पॉजिटिव वाइब देते है। BTS के गानें अपने आप से प्यार करने और अपने अलग – अलग व्यक्तित्व को स्वीकार करने के लिए संदेश देने के लिए जाना जाता है।
BTS ग्रुप 2010 में ही बन गया था लेकिन इन्होने अपना पहला एल्बम 2013 में रिलीज़ किया जिसका नाम 2 Cool 4 School था। इनका पहला गाना ‘नो मोर ड्रीम्स ‘ था जो 12 जून 2013 को रिलीज़ हुआ था और इनके पहले एल्बम 2 Cool 4 School का गाना था। इसके बाद इनकी फैन फॉलोविंग्स बढ़ती ही गयी और आज इनकी फैंस फॉलोविंग लगभग 90 मिलियंस से भी ज्यादा है।
Awards
BTS ने अबतक बहुत से अवार्ड्स जीते है जैसे की ‘ 9 American music awards, 12 Billboard music awards, 28 Golden disk awards, 43 Mnet asian music award, 34 Melon music award, 23 Seol music award, 7 Korean music award, 27 Gaon chart music award, 9 MTV video music award, और 2 Nomination for grammy और भी बहुत से।
Members
BTS ग्रुप में 7 मेंबर है –
1- Kim Nam-joon (RM)

पहले मेंबर का नाम Kim namjoon है जो अपने स्टेज नाम RM से जाने जाते है और BTS ग्रुप के लीडर है। इनके फैंस इन्हे God of Destruction भी कहते है। RM एक रैपर, सांगराइटर और रिकॉर्ड प्रोडूसर है। इनका जन्म 12 सितम्बर 1994 में दोंगजाक जिले, सीओल साउथ कोरिया में हुआ था। एक इंटरव्यू में RM ने बताया की इन्होने अपनी माँ के साथ अमेरिकन सिटकॉम friends देख कर इंग्लिश सीखा है। RM को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।
RM ने अपने समय के दौरान अपना नाम Rap Monster चुना था लेकिन फिर बाद में नवंबर 2017 में इन्होंने अपना नाम बदल कर RM कर लिया। RM एक baritone है।
RM अपने ग्रुप BTS मेंबर्स में सबसे लम्बे है और इनका IQ 148 है। इन्होने कई टी.वी शो में भी पार्टिसिपेट किया है जहां कई मैथ्स के कॉम्प्लिकेटेड प्रॉब्लम्स को बहुत आसानी से सोल्व किया है। RM एक ऐसे मेंबर है जिसे इंग्लिश आती है इसलिए वो अपने ग्रुप BTS के spokesperson भी है। अपने UN स्पीच में RM ने LGBTQ कम्युनिटी को सपोर्ट करते हुए कहा था “I want to hear your voice. I want to hear your conviction. No matter where you’re from, skin colour, gender identity, just speak for yourself. Find your name and find your voice”.
2018 में, RM को कोरियाई संस्कृति के प्रसार में उनके योगदान के लिए, BTS के अन्य मेंम्बर्स के साथ, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit से सम्मानित किया गया था। जुलाई 2021 में, RM और उनके अन्य BTS मेंम्बर्स को, राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था।
2 – Kim Seok-jin (Jin)
Kim Seok-jin BTS के दूसरे मेंबर है और सबसे बड़े है। ये अपने स्टेज नाम Jin से जाने जाते है। इनके फैंस इन्हे world wide Handsome कहते है। Jin एक साउथ कोरियन गायक और सांगराइटर हैं। Kim Seok-Jin का जन्म 4 दिसंबर 1992 को ग्वाचेओन, ग्योंगगी प्रांत, साउथ कोरिया में हुआ था। Jin वैसे तो पत्रकार बनना चाहते थे, लेकिन Kim Nam-gil को Queen Seondeok में देखने क बाद इन्होने एक्टिंग में जाने का फैसला किया। जूनियर हाई स्कूल में रहते हुए, Jin को साउथ कोरिया के K-Pop एजेंसी SM Entertainment ने स्काउट किया था, लेकिन उस समय Jin ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
Jin एक टेनर है और इन्हें गिटार बजाना आता है। Jin की आवाज में स्थिर सांस नियंत्रण और एक मजबूत फाल्सेटो है, इसे “silver voice” कहते हैं।
ऐसा कहा जाता है की Jin को Big Hit Entertainment ने सड़क पर चलते समय उनके लुक्स को देखकर स्काउट किया था। दिसंबर 2018 में अपने जन्मदिन को मनाने के लिए Jin ने कोरियन एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन को कम्बल, खाना ये सब डोनेट किया था। मई 2018 से, Jin UNICEF कोरिया के मासिक डोनर रहे हैं, लेकिन Jin ने यह अनुरोध किया था कि उनके डोनेशन को उस समय निजी रखा जाए।
2018 में, Jin को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा BTS के अन्य मेंम्बर्स के साथ कोरियाई संस्कृति में उनके योगदान के लिए पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit से सम्मानित किया गया था। जुलाई 2021 में, इन्हें BTS के अन्य मेंम्बर्स के साथ, राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था।
3 – Min Yoon-gi (Suga)

Min Yoon-gi BTS ग्रुप के तीसरे मेंबर है। ये अपने स्टेज नाम Suga से जाने जाते है। Suga एक साउथ कोरियन रैपर, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता हैं। Suga का जन्म 9 मार्च 1993 को साउथ कोरिया के डेगू में हुआ था।
Stony Skunk का “Ragga Muffin” सुनने के बाद Suga को रैप में दिलचस्पी हो गई, Suga ने कहा कि यह किसी भी चीज़ से अलग था जिसे उन्होंने पहले कभी सुना था। Epik High सुनने के बाद Suga ने रैपर बनने का फैसला किया था। 13 साल की उम्र तक, Suga ने संगीत के बोल लिखना शुरू कर दिए थे और MIDI के बारे में सीखा।
Suga ने 17 साल की उम्र तक एक रिकॉर्ड स्टूडियो में पार्ट टाइम नौकरी भी की। Suga एक संगीत निर्माता के रूप में Big Hit Entertainment कंपनी में शामिल हुए और J-Hope, RM के साथ तीन साल प्रशिक्षण लिया।Suga अपने म्यूजिक को खुद लिखते, कंपोज़ और उसे व्यवस्थित करते है। Suga पियानो बजाते है और मुख्य रूप से hip hop और R&B संगीत का निर्माण करते है।
Suga ने मानसिक स्वास्थ्य और LGBTQ+ समुदाय के लिए समानता के बारे में खुलकर बात की है। ग्रुप के अन्य मेंम्बर्स के साथ साउथ कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा BTS के मेंबर के रूप में Suga को पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit से सम्मानित किया गया। और जुलाई 2021 में, Suga और बाकि BTS मेंम्बर्स को राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था।
4 – Jung Ho-seok (J-Hope)

Jung Ho-seok BTS ग्रुप के चौथे मेंबर है। इनका स्टेज नाम J-Hope है। फैंस इन्हे प्यार से Hobi भी कहते है। J-Hope का जन्म 18 फरवरी 1994 को दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था। RM और Suga के बाद J-Hope एक ट्रेनी के रूप में ग्रुप में शामिल होने वाले तीसरे सदस्य थे। J-Hope एक साउथ कोरियन रैपर, गायक-गीतकार, डांसर और रिकॉर्ड निर्माता है। J-Hope ने Big Hit Entertainment के द्वारा 2013 में साउथ कोरियन बॉय बैंड BTS के मेंबर के रूप में अपनी शुरुआत की थी। J-Hope को उनके संगीत और प्रदर्शन के लिए एक उत्साही और ऊर्जावान स्वर के रूप में जाना जाता है।
BTS के साथ शुरुआत करने से पहले, J-Hope Neuron नामक एक अंडरग्राउंड डांस टीम का हिस्सा थे, और उन्होंने ग्वांगजू संगीत अकादमी में छह साल तक डांस क्लासेज थी, चौथी कक्षा से लेकर हाई स्कूल में अपने पहले वर्ष तक इन्होने डांस क्लासेज लिया था। जब J-Hope ने Big Hit Entertainment कंपनी को ज्वाइन किया तब वह अपने डांस के लिए प्रसिद्ध थे, और इन्होने 2008 में एक national dance competition में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और साथ ही कई स्थानीय पुरस्कार भी जीता है।
2018 में, J-Hope को ग्रुप के अन्य मेंम्बर्स के साथ साउथ कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit से सम्मानित किया गया था और जुलाई 2021 में, J-Hope और बाकि BTS मेंम्बर्स को राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था।
5 – Park Ji-min (Jimin)

Park Ji-min BTS ग्रुप के पांचवे मेंबर है, और एक साउथ कोरियन गायक और डांसर हैं। ये अपने स्टेज नाम Jimin से जाने जाते है। Jimin का जन्म 13 अक्टूबर 1995 को साउथ कोरिया के बुसान के गीमजोंग जिले में हुआ था। Jimin एक साउथ कोरियन गायक और डांसर हैं। Jimin ने Big Hit Entertainment के तहत साउथ कोरियन बॉय बैंड BTS के सदस्य के रूप में अपनी शुरुआत की। मिडिल स्कूल के दौरान, Jimin ने Just Dance Academy में भाग लिया और पॉपिंग और लॉकिंग डांस सीखा। Jimin ने बुसान हाई स्कूल ऑफ आर्ट्स में contemporary dance सीखा और modern dance विभाग में नंबर एक पर रहने वाले छात्र थे।
Jimin के आवाज को नाजुक और स्वीट बताया जाता है। Jimin ने K-Pop सिंगर Rain को अपने आइडल के रूप में बताया था और कहा था की Rain से ही प्रेरित होकर इन्होने गायक और कलाकार दोनों बनने का फैसला लिया था।
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा 2018 में Jimin और BTS के अन्य मेंम्बर्स को पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit से सम्मानित किया गया था कोरियन संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए। जुलाई 2021 में, Jimin और बाकि BTS मेंम्बर्स को राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था।
6 – Kim Tae-hyung (V)

Kim Taehyung BTS ग्रुप के छठे मेंबर है, और एक साउथ कोरियन गायक और गीतकार हैं। इन्हे इनके स्टेज नाम V से भी जाना जाता है। इनके फैंस इन्हे प्यार से Tae, TaeTae, Winter bear नाम से भी पुकारते है। इनका जन्म 30 दिसंबर 1995 को साउथ कोरिया के डेगू के सेओ जिले में हुआ था। V पहले प्राथमिक विद्यालय में एक प्रोफेशनल सिंगर बनने की इच्छा रखते थे। अपने पिता के सपोर्ट से V ने अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए सैक्सोफोन सीखना शुरू किया।
अपने प्री-डेब्यू से पहले V को “गुप्त सदस्य” रखा गया था। V के पास एक बैरिटोन गायन आवाज है जिसे आम तौर पर लोग पसंद करते है, विशेष रूप से V को उनके “हस्की” आवाज के लिए प्रशंसा मिलती है। एक कलाकार के रूप में, V अपने डुअलिटी के वजह से ज्यादा जाने जाते है, या स्टेज पर अलग-अलग भावनाओं को दिखाने की उनकी जो क्षमता है उसके लिए इनके फैंस इन्हे काफी पसंद करते है।
V ने नवंबर 2016 में BTS की फैनमीटिंग के दौरान “आई पर्पल यू” फ्रेज बनाया और तब से पर्पल BTS और उनके फैंस का प्रतीक बन गया है।
24 अक्टूबर 2018 को, V पांचवीं श्रेणी के ह्वागवान Order of Cultural Merit मेडल पाने वाले सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ताओं में से एक है, जो उन्हें साउथ कोरिया के राष्ट्रपति द्वारा BTS के अन्य सदस्यों के साथ संस्कृति के प्रसार में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया था। जुलाई 2021 में, V और बाकि BTS मेंम्बर्स को राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था, और साथ ही BTS को “भविष्य की पीढ़ियों के लिए वैश्विक एजेंडा का नेतृत्व करने के लिए, और “दक्षिण कोरिया के राजनयिक प्रयासों और वैश्विक स्थिति का विस्तार करने” में मदद करनी है।
7 – Jeon Jung-kook (Jungkook)

Jeon Jung-kook BTS ग्रुप के सातवें और सबसे कम उम्र के मेंबर और मुख्य गायक हैं। इन्हें ग्रुप का maknae कहा जाता है। इनका स्टेज नाम Jungkook है। फैंस इन्हे kookie भी कहते है। Jungkook का जन्म 1 सितंबर 1997 को बुसान, साउथ कोरिया में हुआ था। Jungkook जब छोटे थे तब वह बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सपना देखा करते थे, लेकिन G-Dragon को टेलीविजन पर “हार्टब्रेकर” परफॉर्म करते देखने के बाद, Jungkook ने गायक बनने का फैसला लिया।
2011 में, Jungkook ने डेगू में अपने ऑडिशन के दौरान साउथ कोरियन टैलेंट शो Superstar K के लिए ऑडिशन दिया था हालाँकि वो सेलेक्ट नहीं हुए फिर भी उन्हें सात मनोरंजन कंपनियों से कास्टिंग ऑफर मिले थे जिसमे एक Big Hit Entertainment भी था। Jungkook ने Big Hit Entertainment को चुना क्योंकि वो RM से काफी प्रभावित हुए थे जो अब उनके साथी बैंड मेंबर और BTS के लीडर है। Jungkook को गोल्डन मैकने कहा जाता है।
जुलाई 2021 में, Jungkook और बाकि BTS मेंम्बर्स को राष्ट्रपति Moon Jae-in द्वारा “Special Presidential Envoy for Future Generations and Culture” नियुक्त किया गया था, और साथ ही BTS को “भविष्य की पीढ़ियों के लिए वैश्विक एजेंडा का नेतृत्व करने के लिए, और “दक्षिण कोरिया के राजनयिक प्रयासों और वैश्विक स्थिति का विस्तार करने” में मदद करनी है।