मणिपुर लैंडस्लाइड। 2022

Image source by- ndtv.com
मणिपुर लैंडस्लाइड
मणिपुर लैंडस्लाइड इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मणिपुर के नोनी जिले में लैंडस्लाइड के वजह से 42 लोगों की जान जा चुकी है, 20 लोग अभी भी लापता है और उन्हें ढूंढने की कोशिश जारी है।
वैसे तो पहाड़ी इलाके में लैंडस्लाइड आम बात है लेकिन इस लैंडस्लाइड से काफी नुकसान और जानें गयी है। लैंडस्लाइड की वजह भारी बारिश है जो वहां पर पिछले कई दिनों से हो रहा। बुधवार की रात टुपुल यार्ड में रेलवे निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड की घटना हो गयी। इस घटना में लगभग 80 लोग शामिल थे जिसमें टेरीटोरियल आर्मी, रेलवे स्टाफ, काम करने वाले मजदूर और वहां के कुछ ग्रामीण भी शामिल थे।
वहाँ के अधिकारियों का कहना है की अब तक कुछ शव बरामद हो चुके है जिसमे 27 टेरीटोरियल आर्मी, 15 अन्य लोग के शव है। बाकि लापता लोगो की तलाश जारी है लेकिन वहां पर फिर से लैंडस्लाइड की वजह से बचाव के काम में काफी दिक्कतें आ रही है और बीतते समय के साथ लोगों को जिन्दा बचाने की संभावनाएं भी काम होती जा रही है।
यह भी पढ़े – TOP 10 MOST HANDSOME MAN OF THE WORLD 2022