हाईकोर्ट के आदेश पर देवरिया शहर में छह घरों पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोज़र की गयी कार्यवाई

image source by : www. jagran.com
देवरिया: ग्राम सभा के खलिहान की भूमि पर चार दशकों से राम इकबाल यादव लालजी यादव दया यादव चंद्रजीत यादव रमेश यादव व भोला यादव मकान बनवा कर रह रहे थे। इन सभी पर तहसील प्रशासन की तरफ से 2010 में 122बी और 2012 में बेदखली की कार्रवाई की तो गयी लेकिन कब्ज़ा नहीं हटाया जा सका।
बरियारपुर क्षेत्र के बरइठा में लगभग चार दशक से राम इकबाल यादव लालजी यादव दया यादव चंद्रजीत यादव रमेश यादव व भोला यादव मकान बनवा कर रह रहे थे। इन्होने खलिहान की भूमि पर कब्जा कर रखा था और छह घरों में रह रहे थे जिस पर सोमवार को पप्रशासन ने कार्यवाई की और उन छह घरों पर बुलडोज़र चढ़वा दिया।
घरों को गिराने की कार्यवाई तक़रीबन चार घंटे तक चली। इस कार्यवाई के दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, सीओ सिटी कपिलमुनी के साथ ही चार थानों की पुलिस व पीएसी भी तैनात रहे।
ग्राम सभा के खलिहान की भूमि पर गांव के राम इकबाल यादव, लालजी यादव, दया यादव, चंद्रजीत यादव, रमेश यादव व भोला यादव चार दशकों से मकान बना कर रह रहे थे। तहसील प्रशासन की ओर से इन सभी पर 2010 में 122बी और 2012 में बेदखली की कार्रवाई की गयी , पर कब्जा नहीं हट पाया। हाईकोर्ट से आदेश मिलने पर टीम पहुंची और छह लोगों के मकान को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया।
कब्जा कर रहने वाले परिवार की महिलाओं ने जब विरोध करना शुरू किया तो पुलिस भी सख्ती दिखने से पीछे नहीं हटी। जिसके बाद कब्जा कर के रहने वाले बैकफुट पर आ गए। बता दें कि एक कब्जेदार जिसका नाम लालजी यादव है उसकी बेटी की नौ जून को शादी होने वाली है। लेकिन मकान गिरने के बाद अब परिवार आसमान तले आ गया है।