बजट (Budget) 2022 मोदी ने कहा देश हो रहा है आत्मनिर्भर

बजट (Budget)
बुधवार को पेश किए गए बजट (Budget) को मोदी ने सीधे तौर पर उसे गरीब, मध्यम वर्ग, और युवाओं से जोड़ा उन्होंने इस नए बजट का आधार युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने और और आय के स्थाई साधनों को बनाया है।
भाजपा की ओर से जो वर्ष 2022-2023 का जो नया बजट (Budget) पेश किया गया उसके लिए आयोजित कार्यक्रम ” आत्म निर्भर भारत” को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत का आत्म निर्भर होना बहुत जरूरी है ताकि उस आत्म निर्भर भारत की नीव पर एक नए भारत का निर्माण किया जा सके।
वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूरे तरीके से उनका विरोध किया और कई सारे इल्जाम भी लगाए गए। कांग्रेस द्वारा कहा गया की भाजपा की सर्कार केवल अपनी बड़ाई करने में और लोगो से अपनी प्रसंशा करवाने में लगी रहती है वो आम लोगो की समस्याओ की अनदेखी करती है। आम जनता से उस पार्टी का कोई सम्बन्ध नहीं है। उसने कुछ चीजों का हवाला देते हुए कहा की ५ करोड़ लगने क बाद न तो गंगा साफ़ हुई और ३७० हटने क बाद भी ना जम्मू कश्मीर की हिंसा समाप्त हुई।
जब की पीएम मोदी द्वारा कहा गया की देश बदल रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल द्वारा जल पहुंचने लगा है।
उन्होंने ये भी कहा की 2 वर्षो में करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन “जल जीवन मिशन” के तहत दिए गए हैं।
बजट (Budget) में इस बात की भी घोषणा की गई की इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनैक्शन दिया जायेगा।
उनके द्वारा कहा गया की ” अब बुंदेलखंड के खेतों में हरियाली आयेगी किसानों के खेतों में पानी जायेगा और घरों में पीने का पानी पर्याप्त आएगा”।
यह भी पढ़े – इस बार भी रेड कवर वाले टैबलेट से ‘पेपरलेस बजट’ पेश कर रही हैं FM निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली के बजट (Budget ) के सम्बन्ध में
नई दिल्ली की बजट (Budget) को लेकर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ” कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, इस बजट (Budget) के अंदर देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने में कई महत्वपूर्ण कदम हैं। पिछले 7 वर्षो में जो नीतियां बनी तथा पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया उस वजह से भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विकास हो रहा है।
पीएम द्वारा बोला गया ” आज देश 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहा है कोरोना का समय पूरी दुनिया के लिए कई तरह की चुनौतियों को लेकर के आया है। दुनिया उस मोड़ पर आकर के खड़ी हो गई है जहां टर्निंग प्वाइंट पहले से निश्चित है। भविष्य में जो दुनिया हम देखने वाले हैं वह दुनिया वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी। बजट में यह साफ दिख रहा है कि जहां बीते 7 वर्षों में जो भी नीतियां बनी तथा पहले की नीतियों में जिन भी गलतियों को सुधारा गया उस वजह से आज के समय में भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर तौर पर विस्तार हो रहा है।
संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट (Budget) पेश किया गया उसके 1 दिन बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला तथा निफ़्टी 17650 के भी पार चला गया। इस दौरान 30 शेयर जिन पर बेस्ड सूचकांक 416.56 अंक से बढ़कर 59,279.13 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 117.95 अंक की तेजी के साथ 17,694.80 पर चला गया।
फाइनेंस मिनिस्टर ने क्या कहा tax को लेकर
- Corporative Tax 18% से घट कर 15% हुआ।
- इस पर लगने वाला सरचार्ज 12% से कम होकर 7% हो गया।
- Corporate tax की सीमा बढ़ाकर हुई 10 करोड़ रुपए।
- ITR में हुई गड़बड़ को सुधारने का 2साल का वक्त मिलेगा।
- पेंशन में tax पर छूट।
- Crypto currency से जो आय होगी उस पर 30 फीसदी तक कर लगेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)– यह पोस्ट वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के बजट पर आधारित है इसमें आपको 2022-23 से संबंधित बजट के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है अगर आपको 2022 – 23 के बजट से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए दो मुझे कमेंट करें।
धन्यवाद!