भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu , यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया। 2022

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu , यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया , President Election Result: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले.
नई दिल्ली : Draupadi Murmu देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले.
अब वे 25 जुलाई को बतौर राष्ट्रपति शपथ लेंगी. चुनाव में जीत पर Draupadi Murmu को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ” Draupadi Murmu एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है. मुझे यकीन है कि वे उत्कृष्ट राष्ट्रपति साबित होंगी, जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी.”
Smt. Droupadi Murmu Ji has been an outstanding MLA and Minister. She had an excellent tenure as Jharkhand Governor. I am certain she will be an outstanding President who will lead from the front and strengthen India’s development journey.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2022
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने Draupadi Murmu के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी.
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा ने Draupadi Murmu को जीत पर बधाई दी.
सिन्हा ने कहा, “मैं राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है और वास्तव में हर भारतीय को उम्मीद है कि देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर वे बिना किसी डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.”
I heartily congratulate #DroupadiMurmu on her victory in Presidential Election 2022. I hope—indeed,every Indian hopes—that as 15th President she functions as Custodian of Constitution without fear or favour. I join fellow countrymen in extending best wishes to her: Yashwant Sinha pic.twitter.com/ncJCddJRQ6
— ANI (@ANI) July 21, 2022
ये भी पढ़े :- इन देशों का Passport 2022 में सबसे ताकवर…India, US को मिली ये Ranking।
राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी ‘‘ओडिशा की बेटी” द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. मयूरभंज जिले के रायरंगपुर शहर स्थित Draupadi Murmu के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है और वे आदिवासी संगीत पर थिरक रहे हैं. उत्सव का ऐसा ही नजारा जिले के पहाड़पुर गांव में भी है जो कि मुर्मू का ससुराल है. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं.
तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई. इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे, जिनकी वैल्यू 1,65,664 है. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले.
दूसरे राउंड की बात करें तो इसमें वर्णानुक्रम में आने वाले पहले 10 राज्यों के बैलेट पेपर की गणना की गई, इसमें कुल 1138 वोट पड़े जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है . इन वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट (वैल्यू 1,05,299) मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को 3329 वोट मिले हैं जिनकी वैल्यू 44,276 है.
पहले राउंड के बाद जानकारी दी गई थी कि सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में रहे जबकि 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं.
गौरतलब है कि भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर तथा देश का पहला नागरिक भी होता है. द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्ट्रपति पद संभाल चुकी हैं.