भारत के हर राज्य की महशूर डिशेज:- (Famous dishes of every state of India)2022

 भारत के हर राज्य की महशूर डिशेज:- (Famous dishes of every state of India)2022

भारत के हर राज्य की महशूर डिशेज:- (Famous dishes of every state of India)

भारत देश की अलग पहचान है। (Famous dishes)  यहाँ का हर चीज महशुर है खास कर यहाँ का अलग अलग प्रकार का पकवान हर राज्य का एक अलग खान पान हैं। भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, यहां हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है, लोगों के रहन-सहन से लेकर खान पान भी हर राज्‍य का दूसरे राज्‍य से अलग है।

सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। कुछ राज्यों का खाना तो अब हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है जैसे पंजाब की सरसो का साग और मक्‍के की रोटी, बिहार का लिट्टी चोखा, कश्मारी के दम आलू और उत्तरप्रदेश की बेडमी ये सब वहा की महशुर पकवान है। 

पंजाब:

भारत (Famous dishes) के उत्तरी भाग में स्थित पंजाब का खानपान देश के साथ विदेश तक में मशहूर है। मक्‍के की रोटी और सरसों का साग इस राज्‍य का ऐसा डिश है जो हर कोई बड़े चाव से खाता है, इसके अलावा यहां के छोले- भटूरे, राजमा-चावल, नॉन, पराठे, लस्‍सी का जायका भी लोगों को खूब पसंद आता है। यहाँ का खान पान अब हर जगह मे लोग बड़े चाव से खाते हैं। 

जम्मू _कश्मीर:

कश्मीर में अधिकतर पसंदीदा डिश मांसाहारी होती हैं (Famous dishes) उनमें से वेजेटेरियन लोगों के लिए स्वाद का खजाना है कश्मीरी दम आलू। दम ओलाव या दम आलू में दही, अदरक, मैथी और अन्य गर्म तासीर वाले मसाले इस्तेमाल होते हैं। इसकी सुगंध दूर तक फैलती है। इसे रोटी या नान के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। यहाँ पर ज्यादातर लोग मासहारी ही खाते है पर दम आलू भी वहा का पसन्दीदा डिश है। 

बिहार:

बिहार की मशहुर डिश है। (Famous dishes) लिट्टी चोखा ये यहाँ का सबसे पसन्दीदा डिश है। और फिर एक और चीज काफी फेमस है वो हैं दाल बाटी ये भी यहाँ के लोग बड़ा चाव से खाते है। दाल बाटी का स्वाद जुबान पर चढ़ गया हो तो बिहार में लिट्टी चोखा के साथ मेहमाननवाजी की जाती है। घी के इस्तेमाल के साथ गेंहू के आटे की गोलियां इस डिश में भी कॉमन है लेकिन दाल आपको यहाँ नहीं मिलेगी। इसके बदले आपको मिलेगा चोखा जो तैयार होता है उबले आलू, बैंगन, टमाटर को मैश करके। जिनमें मिलाए जाते हैं मसाले, प्याज और लहसुन मिला कर ये चोखा बनता हैं। और इसको लिट्टी के साथ खाते हैं। 

गुजरात:

गुजरात का नाम आते ही कई डिश याद आ जाती है। (Famous dishes) जिसमें मुख्‍य रूप से ढोकला और थेपला है। यहां कोई भी मौक़ा हो थेपला खुशियां और स्वाद बढ़ने का काम बखूबी करता है। चने के आटे, गेहूं के आटे, ताजी मैथी और मसलों से थेपला बनता है। ताजे दही, अचार और छंदो के साथ थेपला खाया जाता है। कभी कभी थेपले पालक, मूली के उपयोग से भी बना लिए जाते हैं। गुजरात मे हर एक डिश बहुत ही स्वादिष्ट होता है। वहा का हर एक डिश काफी प्रसिध हैं। 

महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के फ़ूड कल्चर को अन्य राज्यों की तरह किसी एक डिश के साथ जाहिर नहीं किया जा सकता, फिर भी यहां की पावभाजी बहुत पसंद की जाने वाला व्यंजन है। ताजे पाव को मक्खन में सेंककर कई तरह की सब्जियों को मैश कर बनाई गयी भाजी के साथ लगभग सारे भारत में लोग चाव से कहते हैं। इसके अलावा वड़ापाव भी बहुत मशहूर है। (Famous dishes) ये दोनों डिश यहाँ पर काफी महशुर है। 

उत्तर प्रदेश:

यूपी वैसे तो अपने कई डिशों के लिए फेमस है, लेकिन यहां लखनवी कबाब, बिरयानी, बेडमी आलू, कचौड़ी, हलवा, बनारसी चाट और आलू के पराठें खूब खाएं जाते हैं। उत्तर प्रदेश के लोग खाने के काफी शौकिन हैं। (Famous dishes) वे हर राज्य का डिश बनाकर खाते है। यहाँ पर काफी चीज महशहूर हैं। 

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश राजस्थान के जितने करीब है उतनी ही समानता यहां के खान पान में नजर आ जाती है। थोड़े से टिवस्ट के साथ समझ लीजिए दाल बाटी ही मध्य प्रदेश के लोगों को पसंद आती है। (Famous dishes) यहाँ का दाल बाफला बहुत कुछ दाल बाटी जैसा है लेकिन इसका टेस्ट गजब है और आपने चाहे जितनी दाल बाटी खाई हो, लेकिन दाल बाफले खाना बिलकुल न भूलें। 

राजस्‍थान:

दाल बाटी चूरमा राजस्थान की मशहूर डिश है, इसमें घी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। (Famous dishes) राजस्थान के कल्चर जितनी ही रिच यह टेस्ट में होती है। बॉल जैसे आकार की गेहूं के आटे की गोलियां आंच पर पकाई जाती हैं। तड़का लगी दाल के साथ इन्हें खाया जाता है। साथ में इन्हीं गोलियां से बना चूरमा डिश को चार चांद लगता है। ये लोग काफी स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। 

उत्तराखंड:

पहाड़ी इलाके के इस राज्य में खानपान कुछ अलग सा है। यहां पर एक खास डिश लोगों को पसंद है। इसे साधारण भाषा में दाल रोटी कह सकते हैं लेकिन टेस्ट बेहद अलग है। यहां पाए जाने वाले खास आटे से यह रोटी बनती है। फ़ानु दाल से बनी ख़ास डिश है। (Famous dishes) इस कॉम्बीनेशन को खाकर जरूर देखिए। और यहाँ आकर इनके पसन्दीदा डिश का आंनद लीजिये। 

पश्चिम बंगाल:

इस राज्‍य में झिंगे आलू पोश्तो को गिलकी या तुरई के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है। (Famous dishes) आलू और खसखस के दानों को मिलाकर यह डिश तैयार होती है। इसे चावल या रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सरसों के तेल का ख़ास इस्तेमाल होता है और टेस्ट लाजवाब है। यहाँ के लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते है। और आप लोग भी यहाँ आकर यहाँ के भोजन का आनंद लीजिये। 

ये भी पढ़े:- अंडे खाना है पसंद तो जरूर ट्राई करें अंडे से बनने वाली ये क्विक और स्वादिष्ट रेसिपीज।

 

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.