एमएस धोनी (MS Dhoni) द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फिनिशिंग के बाद, एमएस धोनी को लेकर सुरेश रैना द्वारा दी गयी बड़ी प्रतिक्रिया 2022 IPL

 एमएस धोनी (MS Dhoni) द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फिनिशिंग के बाद, एमएस धोनी को लेकर सुरेश रैना द्वारा दी गयी बड़ी प्रतिक्रिया 2022 IPL

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चले मैच में आखिरी ओवर तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) फिर एक बार बतौर फिनिशर दिखे गए और इन्होने अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। धोनी (MS Dhoni) की मैच फिनिशिंग के बाद लोगों के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी और इस लाइन में उनके पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) भी पीछे नहीं रहे। सबसे पहले सुरेश रैना ने अपने पूर्व टीम को जीत की शुभकामनायें दी और साथ ही एमएस धोनी की भी बहुत प्रशंसा की।

गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की 51 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 155/7 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की। अंतिम चार गेंदों में सीएसके को 16 रनों की दरकार थी।

धोनी (MS Dhoni) ने जयदेव उनादकट के ओवर की तीसरी गेंद पे छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर चौका लगाया। धोनी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए और अंतिम गेंद पर चौका जड़ कर टीम को जीत की ख़ुशी दी।इन्होने 13 गेंद में 28 रनों की नाबाद पारी खेली।

सुरेश रैना ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर की प्रतिक्रिया

सुरेश रैना ने कल हुए मैच को लेकर दो ट्वीट किये और इन्होने अपने पहले ट्वीट में एमएस धोनी को स्किपर बताया। रैना लिखते है ,

फिर इन्होने अपने दूसरे ट्वीट में चेन्नई की जीत पर बधाई दी और एमएस धोनी (MS Dhoni) का भी जिक्र किया। रैना अपने दूसरे ट्वीट में लिखते है ,

यह भी पढ़े – IPL 2022 धोनी समेत CSK के सभी खिलाड़ी हुए शादी की पार्टी में शामिल, देखिए शानदार तस्वीरें।

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *