आजादी का अमृत महोत्सव, मोदी जी की अपील “हर घर तिरंगा”. Amrit festival of independence, Modi ji’s appeal for “Har Ghar Tiranga” 2022

 आजादी का अमृत महोत्सव, मोदी जी की अपील “हर घर तिरंगा”. Amrit festival of independence, Modi ji’s appeal for “Har Ghar Tiranga” 2022

image source by- exambaaz.com

आजादी का अमृत महोत्सव, मोदी जी की अपील “हर घर तिरंगा”. Amrit festival of independence, Modi ji’s appeal for “Har Ghar Tiranga”

आजादी का अमृत महोत्सव, मोदी जी की अपील “हर घर तिरंगा”. Amrit festival of independence, Modi ji’s appeal for “Har Ghar Tiranga”. इस समय भारत 2022 में आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि भारत की आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने के मौके पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।और साथ ही “हर घर तिरंगा” (“Har Ghar Tiranga”) अभियान के तहत अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने की बात कही।

“हर घर तिरंगा” (“Har Ghar Tiranga”) अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।  इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे को लेकर उनमें और समझ आएगी।और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। हालांकि घर पर तिरंगा फहराने की कड़ी में लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह झंडा नीति यानी ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के नियम-कायदों का ध्यान रखेंगे।

आजादी के 75वें  साल पूरे होने के मौके पर “हर घर तिरंगा” (“Har Ghar Tiranga”) अभियान के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) देश भर के 150 स्मारकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।  संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, इन स्मारकों पर झंडा फहराने के साथ इन्हे तिरंगे वाली लाइट से भी सजाया जाएगा। देश भर के 750 स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 5 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में फ्री एंट्री का ऐलान किया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 37 सर्किल आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के रूप में स्थानीय लोगों को शामिल करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इन आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान, स्कूल संवाद, लेक्चर्स, मेडिकल कैंप और बच्चों के जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही “हर घर तिरंगा” से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित होंगी।

ये भी पढ़े – Mirabai Chanu wins Gold for India.मीराबाई चानू ने जीता भारत के लिए गोल्ड मेडल कॉमनवेल्थ गेम 2022 में

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, अभियान में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालय पूरे जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. देश की देशभक्ति और एकता को दर्शाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न स्थानों पर लोगों से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कुछ राज्यों ने “हर घर तिरंगा” (“Har Ghar Tiranga”) अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से भी व्यावहारिक और ठोस कदम उठाए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने कॉपरेटिव संस्थाओं समेत राज्य सरकारों की अन्य विभागों को सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक हाउसिंग सोसाइटी में तिरंगा फहराया जाए। इसके अलावा सरकारी और अर्ध-सरकारी इमारतों के लिए भी यही नियम लागू किया है. स्वतंत्रता दिवस पर आगरा के स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने दावा किया है कि 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

बोंगाईगांव के एक टेक्सटाइल कारखाने को तिरंगा बनाने का जिम्मा सौंपा गया है और वह दिन-रात काम कर इस अभियान के तहत दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में युद्धस्तर पर लगी हुई है। भारत सरकार ने पूरे भारत में झंडों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। देश के सभी डाकघर 1 अगस्त, 2022 से झंडे बेचना शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त को ही 50 लाख लोगों ने घरों पर फहराए गए तिरंगे की फोटो वेबसाइट पर अपलोड कर दी, तो वहीं 7 लाख से अधिक तिरंगे के साथ लोगो ने सेल्फीज भी अपलोड की।

 

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.