भारत के राष्ट्रीयकृत बैंको की सूची 2022 (List of Indian Nationalized Bank 2022)

 भारत के राष्ट्रीयकृत बैंको की सूची 2022 (List of Indian Nationalized Bank 2022)

भारत के राष्ट्रीयकृत बैंको की सूची 2022

दोस्तों आज का यह हमारा आर्टिकल आपको यह बताना है कि भारत में राष्ट्रीयकृत (nationalized-bank) बैंक की संख्या कितनी है तथा इन बैंकों का निर्माण कैसे हुआ और कब किया गया तो चलिएं समय ना बर्बाद करते हुए हम सीधे अपने टॉपिक पर पहुंचते हैं।

भारत के राष्ट्रीयकृत बैंको की सूची और उनके मुख्यायलयों के नाम (List of Indian Nationalized Bank and Their Headquarters Name)

भारत के राष्ट्रीयकृत बैंको की सूची 12 है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है –

  1. ​​​पंजाब नेशनल बैंक (मुख्यालय – नई दिल्ली)
  2. ​​​इंडियन बैंक (मुख्यालय – चेन्नई)
  3. ​​​भारतीय स्टेट बैंक (मुख्यालय – मुंबई)
  4. ​​​केनरा बैंक (मुख्यालय – बेंगलुरु)
  5. ​​​यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (मुख्यालय – मुंबई)
  6. ​​​इंडियन ओवरसीज बैंक (मुख्यालय – चेन्नई)
  7. ​​​यूको बैंक (मुख्यालय – कोलकाता)
  8. ​​​बैंक ऑफ महाराष्ट्र (मुख्यालय – पुणे)
  9. ​​​पंजाब एंड सिंध बैंक (मुख्यालय – नई दिल्ली)
  10. ​​​बैंक ऑफ इंडिया (मुख्यालय – मुंबई)
  11. ​​​सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (मुख्यालय – मुंबई)
  12. ​​​बैंक ऑफ बड़ौदा (मुख्यालय – गुजरात)

 अब हम आपको इन सभी बैंकों की सारी जानकारी देंगे जैसे कि इन की स्थापना कब, कैसे और कहां हुई इत्यादि।

पंजाब नेशनल बैंक मुख्यायलय (Punjab national Bank and )

पंजाब नेशनल बैंक का प्रारम्भ लाहौर में 12 अप्रैल सन 1895 को हुआ था। उस समय भारत का  विभाजन नहीं हुआ था, लाहौर भी भारत के हिस्से में शामिल था। 19 मई 1894 को लाहौर के अनारकली मार्केट में इसके हैड ऑफिस के साथ पंजीकृत (Registered)कराया गया था। इसके बाद लाहौर के बाहर करांची पेशावर में पहली बार सन् 1900 में इसकी शाखा (Branch) खोली गई थी। सन् 1940 तक में भारत में भगवान दास नाम का भी एक बैंक हुआ करता था .

जिसको 1940 में ही पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिला दिया गया। 31 मार्च 1947 को लाहौर हाईकोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक को दिल्ली में रजिस्ट्रेशन कराने की मंजूरी दे दी। फिर 1952 में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा  भारत बैंक को टैकओवर कर लिया गया। सन् 1969 में 13 और बैंकों के साथ में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। धीरे धीरे यह बैंक पूरे देश के दूसरे श्रेणी में सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया। पीएनबी का बैंकिंग सहायक उपक्रम ब्रिटेन में स्थित है। इसके साथ ही हांगकांग और काबुल में भी इसकी कई शाखाएं हैं।

पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – PNB 

इंडियन बैंक मुख्यायलय (Indian bank)

भारत सरकार के स्वामित्व में इंडियन बैंक एक प्रमुख बैंक है पूरे भारत में इस बैंक की 1965 शाखाएं हैं। स्वदेशी आंदोलन के समय 15 अगस्त 1907 को इसकी स्थापना की गई। यह एक सार्वजनिक बैंक है और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। 

या बैंक 19300 से भी अधिक समर्पित कर्मचारियों के साथ देश की सेवा में लगा रहता है। इसकी विदेशी शाखाएं सिंगापुर तथा कोलंबो में स्थित है।31 मार्च 2019 तक इस बैंक का पूरा कारोबार 430000 करोड़ का था।इंडियन बैंक की सूचना प्रणाली और इसकी सुरक्षा प्रक्रिया ISO27001: 2013 के मानक प्रणाली से प्रमाणित है।

इंडियन बैंक की वेबसाइट पैर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें – IB

भारतीय स्टेट बैंक मुख्यायलय (State bank of India)

भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 2 जून 1806 को बैंक ऑफ कोलकाता के साथ हुआ था। तीन साल बाद बैंक को अपना  चार्टर प्राप्त हुआ और फिर इसका पुनर्गठन 2 जनवरी 1809 को बैंक ऑफ बंगाल के रूप में हुआ।बैंक ऑफ मुंबई कथा बैंक ऑफ़ मद्रास की शुरुआत बाद में की गई।यह बैंक आधुनिक भारत के प्रमुख बैंक उस समय तक बने रहे जब तक की इन का विलय 28 जनवरी 1921 को इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया मैं नहीं कर दिया गया।

1941 में पहली पंचवर्षीय योजना की शुरुआत की गई तब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ज्यादा जो डाला गया इस समय तक इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का कारोबार सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही सीमित था अतः ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को देखने के लिए एक ऐसे बैंक की कल्पना की गई जिसकी पहुंचे गांव तक हो तथा जिसका लाभ गांव की जनता भी उठा सके। 

तब जाकर के 1 जुलाई सन 1944 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की गई जिसमें सरकार की हिस्सेदारी 61.58% थी।यह बैंक सार्वजनिक बैंक है इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है इसकी कुल संपत्ति 34,45,121 (2017) करोड़ है।

SBI की वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – SBI

केनरा बैंक मुख्यायलय (Canara Bank)

भारत का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय कृत बैंक केनरा बैंक है और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। बैंक की हिस्ट्री के बारे में बात करें तो इसका इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है, 31 दिसंबर 2020 तक इस बैंक की 10491 शाखाएं और 12973 एटीएम थी। हाल के दिनों में ही सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक में विलय कर दिया गया है। यह भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है और ये भारत का एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है।

इस बैंक की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति लंदन, हॉन्ग कोंग मास्को शंघाई दुबई और दोहा जैसे केंद्र में है। अगर व्यापार की बात करें तो या भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय कृत बैंकों में से एक माना जाता है जिसका कारोबार 598033 करोड़ रुपए का है।

केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Canara Bank 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुख्यायलय (Union Bank of India)

यह भी भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक हैं जिसकी स्थापना 11 नवंबर 1919 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। अगर अभी की बात करें तो इस बैंक की शाखाएं देशभर में 4200 से भी अधिक हैं आज ये अपने शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस बैंक की सबसे खास बात यह है कि इस बैंक में अपने 96 वर्षों के संचालन में निर्बाध लाभ दिखाया है। सन 2021 में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का विलय आंध्र बैंक और कारपोरेशन बैंक में हो गया।

यूनियन बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Union Bank of India 

इंडियन ओवरसीज बैंक मुख्यायलय (Indian Overseas Bank)

इंडियन ओवरसीज बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – Indian Overseas Bank

सन 1937 में श्री एम.सी.एम. चिदंबरम चोटियार द्वारा इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना की गई थी। यह बैंक भी भारत के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक है। इस बैंक की सेवा में कॉरपोरेट बैंकिंग व्यक्तिगत बैंकिंग,NRI खाते, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग इत्यादि शामिल है। इंडियन ओवरसीज बैंक का मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। इसकी 3400 घरेलु शाखाएं तकरीबन 6 विदेशी शाखाएं एवं प्रतिनिधि कार्यालय है। इंडियन ओवरसीज बैंक राष्ट्रीयकरण के समय इंडियन गवर्नमेंट द्वारा अधिग्रहित 14 प्रमुख बैंको में से एक था। 

साल 2021 5 दिसंबर को सार्वजानिक क्षेत्र के बैंको में हुए डिजिटली लेन – देन के प्रतिशत में सबसे ऊँचा प्रतिशत हासिल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics & Information Technology) द्वारा Digi Dhan अवार्ड (2020 – 21) दिया गया। इंडियन ओवरसीज बैंक का कुल कारोबार 31 मार्च 2021 तक ₹379,885 करोड़ था।  

यूको बैंक मुख्यायलय (UCO Bank)

यूको बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – UCO Bank

इस बैंक की स्थापना सन 1943 में कोलकाता में की गई थी।  इसका मुख्यायलय बीटीएम सारणी कोलकाता में स्थित है।  यह पहला ऐसा बैंक है जिसे यूनाइटेड कमर्शियल बैंक के नाम से जाना जाता था। वर्तमान समय में या अभी भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक हैं। साल 2020 में इस बैंक के कारोबार को देखते हुए फॉर्च्यून इंडिया 500 की सूची में इस बैंक को 80वा स्थान प्राप्त हुआ है।

2020 – 21 वित्तीय वर्ष के दौरान इसका टोटल बिज़नेस 3.24 लाख करोड़ का था। वर्ष 2018 की फोर्ब्स ग्लोबल 2000 के लिस्ट में 1948वा स्थान फिया गया था। वर्ष 2017 तक पुरे इंडिया में इस बैंक के पास 4000 से भी अधिक सेवा इकाईयां और 49 क्षेत्रीय कार्यालय थे। 

यह भी पढें – Private limited Company किसे कहते हैं (2022)जाने हिंदी में

बैंक ऑफ महाराष्ट्र मुख्यायलय (Bank of Maharashtra)

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Bank of Maharashtra

इस बैंक की स्थापना वीजी काले और डीके साठे ने पुणे में (जो महारष्ट्र में स्थित है) साल 1935, 16 सितंबर में केवल ₹1000000 की पूंजी के साथ की गई थी 8 फ़रवरी 1936 को चालू किया गया। यह महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित एक भारतीय बैंक है वर्ष 1969 में इस बैंक का राष्ट्रीयकरण भारत सरकार द्वारा किया गया।

ए एस राजीव ने 2 दिसंबर 2018 को बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। अभी की बात करें तो इस बैंक के पास किसी भी दूसरे सार्वजनिक बैंक की तुलना में 1375 शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है। 

यह भी पढें – SBI Credit Card ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 2022

पंजाब एंड सिंध बैंक मुख्यायलय (Punjab and Sind Bank) 

पंजाब एंड सिंध बैंक भी एक राष्ट्रीयकृत बैंक है यह भी भारत के राष्ट्रीय कृत बैंकों की सूची में शामिल है अगर इस बैंक की स्थापना की बात करें तो इसकी स्थापना सन 1960 में 24 जून को भाई वीर सिंह सर सुंदर सिंह मजीठा और सरदार तरलोचन सिंह द्वारा अमृतसर में किया गया था।

15 अप्रैल 1980 तक भारत में शामिल 6 राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या में यह बैंक में शामिल हो गया था। यह बैंक 100 से भी अधिक वर्षों से संचालन करता आ रहा है इसकी मुख्य उपस्थिति उत्तर भारत में है और साथ ही में इसने अपने साथ नेटवर्क में एक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करी है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां करें – Punjab and Sind Bank

बैंक ऑफ इंडिया मुख्यायलय (Bank of India)

बैंक ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पैर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया एक भारतीय राष्ट्रीय कृत बैंक है यह वित्त मंत्रालय भारत सरकार के स्वामित्व में है जिसका मुख्यालय बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स मुंबई में है 1996 स्थापित 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद से सरकार के स्वामित्व में है BOI SWIFT (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस) का एक संस्थापक सदस्य है, जो लागत प्रभावी वित्तीय प्रसंस्करण और प्रचार सेवाओं के प्रावधान की सुविधा प्रदान करता है।
31 मार्च 2021 तक बैंक ऑफ इंडिया का कुल कारोबार 103 7549 करोड़ (US $ 140 बिलियन) है दुनिया भर में इसकी 5108 शाखाएं और 5551 एटीएम हैं (24 विदेशी शाखाओं सहित)

यह भी पढें –  Company किसे कहते हैं तथा इसके विशेषताएं व प्रकार (2022)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुख्यायलय (Central Bank of India)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 21 दिसंबर 1911 को हुई थी इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह बैंक भारत के सबसे पुराने वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। इस बैंक के संस्थापक सौरभ जी पोखनवाला थे। सन 1969 में भारत सरकार द्वारा इस बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के स्वामित्व में है और भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। यह मुंबई में स्थित है, जो भारत की वित्तीय राजधानी और महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है।

अपने नाम के बावजूद यह भारत का केंद्रीय बैंक नहीं है; भारतीय केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक है।हालांकि एनडीए सरकार ने आम तौर पर भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच विलय का समर्थन किया है, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी अखिल भारतीय उपस्थिति के कारण एक अलग इकाई बना हुआ है। [उद्धरण वांछित] सीबीआई भारत में बारह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है जिसका पुनर्पूंजीकरण किया गया था।

31 मार्च 2021 तक, बैंक के पास 4,608 शाखाओं, 3,644 एटीएम, दस उपग्रह कार्यालयों और एक विस्तार काउंटर का नेटवर्क है। इसकी अखिल भारतीय उपस्थिति सभी 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से सात और देश के सभी जिलों में से 574 जिला मुख्यालयों को कवर करती है। [3]सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सिंगापुर, दुबई, दोहा और लंदन में प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की अनुमति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से संपर्क किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पैर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Central Bank of India

यह भी पढें – NFT क्या है इसके क्या प्रयोग है जाने हिंदी में 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यायलय (Bank of baroda)

यह बैंक भारत के सबसे प्रमुख बैंकों में से एक हैं इसकी स्थापना सन उन्नीस सौ आठ 20 जुलाई को बड़ौदा के तत्कालीन महाराज सयाजीराव गायकवाड के द्वारा ₹1000000 की पूंजी से की गई थी। सन 1969 19 जुलाई को भारत सरकार ने 13 अन्य वाणिज्यिक बैंकों के साथ इस बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया।908 में, सयाजीराव गायकवाड़ III ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की स्थापना की उद्योग के अन्य दिग्गजों जैसे संपतराव गायकवाड़, राल्फ व्हाइटेनैक, विट्ठलदास ठाकरे, तुलसीदास किलाचंद और एनएम चोकशी के साथ। 

दो साल बाद, BoB ने अहमदाबाद में अपनी पहली शाखा स्थापित की। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तक बैंक घरेलू स्तर पर विकसित हुआ। फिर 1953 में इसने केन्या में भारतीयों और युगांडा में भारतीयों के समुदायों की सेवा के लिए मोम्बासा और कंपाला में एक-एक शाखा स्थापित करके हिंद महासागर को पार किया। अगले साल उसने केन्या में नैरोबी में दूसरी शाखा खोली और 1956 में उसने तंजानिया में दार-एस-सलाम में एक शाखा खोली।

फिर 1957 में, BoB ने लंदन में एक शाखा स्थापित करके विदेश में एक बड़ा कदम उठाया। लंदन ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का केंद्र था और सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग केंद्र था। 1958 में BoB ने हिंद बैंक (कलकत्ता; स्था। 1943) का अधिग्रहण किया, जो BoB का पहला घरेलू अधिग्रहण बन गया।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट पैर जाने के लिए यहां क्लिक करें – Bank of baroda

यह भी पढें – दुनिया के 10 ऐसे बड़े हैकर्स (Hackers) जिसने नासा तक को नहीं छोड़ा

निस्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आज के हमारे इस लेख का मकसद आपको भारत के राष्ट्रपति बैंकों की संख्या तथा उनके नाम को बताना था उम्मीद है कि अब आपको भारत के राष्ट्रीय बैंकों के नाम तथा उनसे संबंधित और भी जानकारी मालूम पड़ गई होगी। और भी ऐसी जानकारी के लिए हमारे पेज को जरूर फॉलो करें और साथी यह भी बताएं कि हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा।

धन्यवाद!

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *