Nag pachmi: (नाग पचमी पर मत करे ये काम नही नाग देवता हो जायेगा नाराज)2022

 Nag pachmi: (नाग पचमी पर मत करे ये काम नही नाग देवता हो जायेगा नाराज)2022

Nag pachmi:(नाग पचमी पर मत करे ये काम नही नाग देवता हो जायेगा नाराज)

नाग पंचमी (Nag pachmi) के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं. इस दिन सांपों को दुध अर्पित किया जाता हैं. महिलाएं इस दिन अपने परिवारजनों के लिए पूजा करती हैं। सनातन धर्म में सर्पों को एक विशेष स्थान प्राप्त है. नाग देवताओं की पूजा के लिए कुछ दिनों को काफी शुभ माना जाता है जिसमें से एक श्रावण मास की पंचमी तिथि है। 

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी (Nag pachmi) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार आज यानी 2 अगस्त 2022 को है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं और नाग देवताओं की पूजा करती हैं. नाग पंचमी (Nag pachmi) के दिन नाग देवताओं को दूध अर्पित किया जाता है.

नाग पंचमी (Nag pachmi) के दिन जहां कुछ कार्यों को करना काफी शुभ माना जाता है वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें नाग पंचमी के दिन करना वर्जित माना जाता है। हमे भुल कर ये सात कार्य नही करना चाहिए। वरना हमे नाग देवता की नाराजगी का सामना करना पढ़ेगा। 

नाग पचमी पर भूल कर न करे ये काम:

  1. नाग पंचमी (Nag pachmi) के दिन गलती से भी जमीन की खुदाई या खेत में हल नहीं चलाना चाहिए। इस दिन ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन साग भी नहीं तोड़ना चाहिए। क्युकी नाग पंचमी की कथा के मुताबिक, किसान द्वारा हल चलाने से नागिन के बच्चों की मौत हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए नागिन ने किसान के पूरे परिवार को डस लिया था। इसलिए हमे खेत मे काम करना नही चाहिए। 

 

  1. माना जाता है कि नाग पंचमी (Nag pachmi) के दिन सुई या किसी नुकीली चीज के इस्तेमाल से बचना चाहिए. खासतौर पर इस दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। इसलिए हमे किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नही करना चाहिए। 

 

  1. नाग पचंमी (Nag pachmi) के दिन खाने बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए.  माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को काफी कष्ट का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमे कोई लोहे के बर्तनो का इस्तेमाल नही करना नही चाहिए। इससे नाग देवता नाराज होते है 

 

  1. जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु भारी हैं, उन्हें इस दिन नाग देवता की खास पूजा-अर्चना करना नहीं भूलना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली की सभी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं। ऐसा करने से उन लोगो का राहु केतु उन पर भारी नही होती है। 

 

  1. नाग पचंमी के दिन शिवलिंग या नाग देवता को दूध चढ़ाते समय पीतल के लोटे के अलावा अन्य धातु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए। क्युकी ताबे का समान इस दिन शुभ माना जाता है। 

 

  1. बहुत से लोग नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाते हैं.  लेकिन आपको बता दें कि इस दिन आप सांपों की प्रतिमा पर दूध अर्पित कर सकते हैं लेकिन सांपों को दूध नहीं पिलाना चाहिए. ऐसा इसलिए है क्योंकि सांप मांसाहारी होते हैं और दूध उनके लिए जहर का काम करता है। इसलिए हमे साँप को दूध नही पिलाना चाहिए। 

 

  1. नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है लेकिन कोशिश करें कि इस दिन जीवित सांपों की बजाय उनकी प्रतिमा की पूजा करें। ऐसा करना भी शुभ माना जाता हैं। 

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2022 Shubh Muhurat)

नाग पंचमी मंगलवार, अगस्त 2, 2022 को

नाग पंचमी पूजा मूहूर्त -सुबह 06 बजकर 05 से 08 बजकर 41 मिनट तक

अवधि – 02 घण्टे 36 मिनट

पंचमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को सुबह 05 बजकर 13 मिनट से शुरू

पंचमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर खत्म 

ये भी पढ़े:- This is the famous actress of Bhojpuri: (ये है भोजपुरी की महशुर अभिनेत्रीया)2022

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.