Politics: क्यों एक टाइम के बाद हर अभिनेता राजनीति मे आना चाहते हैं:2022

Politics: क्यों एक टाइम के बाद हर अभिनेता राजनीति मे आना चाहते हैं:
बॉलीवुड में सफलता का मुकाम हासिल करने के बाद इस जगत के कुछ अभिनेता ने राजनीति का रुख मोड़ लिया है, जहां वह एक सफल नेता के तौर पर उभरे है और जनता की सेवा में लगे है। ये लोग राजनीति करियर मे आकर अपना किस्मत आजमाया हैं। आइये जानते है कौन कौन से सितारें है जो पब्लिक की सेवा में लगे हुए है।बहुत से अभिनेता हैं जो फिल्मी दुनिया को छोड़ कर राजनीति मे कदम रखा और वहा किसी न किसी पार्टी मे जुड़ कर अपना काम किया।
बॉलीवुड और राजनीति (Politics) ऐसी दुनिया है जिसमें अगर आप खुद को अच्छी तरह से लेकर चलते है तो आप जनता के लिए हीरो बन सकते हैं। हमने कई बॉलीवुड अभिनेताओं को देखा है जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ने का फैसला किया राजनीति की दुनिया में कमद रख किसी ना किसी पार्टी का हाथ थाम लिया। बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा राजनीति से जुड़कर उस समाज में बदलाव लाने की कोशिश की गई, जिसका वे खुद हिस्सा बने और राजनीति दुनिया मे आकर जोरों शोरों से प्रचार किया और एक अच्छा मुकाम हासिल किया।
1 . हेमा मालिनी:
बॉलीवुड अभिनेत्री जिनको ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्म जगत में काफी बुलंद करियर बनाया है। और काफी अच्छी अच्छी फिल्मे की हैं। कई फिल्मों में सफल होने के बाद अभिनेत्री फिल्मी दुनिया को छोड़ कर राजनीतिक (Politics) दुनिया मे आ गयी और आधिकारिक तौर पर 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं और उन्होंने भाजपा का काफी प्रचार किया और उन्होंने इस पार्टी मे रह कर बहुत से काम किये फिर उन्हें भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया। फिर वे भाजपा के लिए कार्य करती है।
2. धर्मेद्र:
बॉलीवुड अभिनेता जिनको ही-मैन के नाम से जाना जाता हैं। और ये काफी फेमस अभीनेता है अभिनेता धर्मेद्र ने फिल्मी जगत में सफलता के सारे मुकाम हासिल करने के बाद राजनिती (Politics) में कदम रख लिया। और एक अच्छा मुकाम हासिल किया उन्होंने पार्टी मे आने के बाद बहुत सारे काम किये फिर साल 2004 में, धर्मेंद्र राजस्थान के बीकानेर जिले में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद के रूप में चुने गए। और अभी तक वे भाजपा के लिए कार्य करते है।
3. राज बब्बर:
बॉलीवुड अभिनेता फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता राज बब्बर जिन्होंने काफी अच्छी अच्छी फिल्मो मे काम किया किया वे फिल्मी दुनिया मे नाम कमाने के बाद फिल्मी दुनिया को छोड़ कर राजनीति (Politics) मे कदम रखा और साल 1989 में जनता दल में शामिल हो गए और उन्होंने राजनीति (Politics) में इस तरह अपना डेब्यू किया। राज बब्बर का राजनीति में काफी अच्छा करियर रहा, और बहुत से कार्य भी किये लेकिन 2014 का लोकसभा चुनाव वीके सिंह से हार गए। राज बब्बर वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
4. किरण खेर:
बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर जिन्होंने काफी अच्छे मूवी मे काम किया है। और फिल्मो मे नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति दुनिया मे कदम रखा। और एक अच्छा मुकाम हासिल किया। किरण खेर ने अपने राजनीतिक (Politics) जीवन की शुरुआत नॉन प्रोफिट संगठन जैसे ‘लाडली’ – कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान और ‘रोको कैंसर’ – कैंसर जागरूकता के लिए अभियान के साथ अपनी भागीदारी के साथ की। वह हमेशा नरेंद्र मोदी की प्रशंसा के बारे में मुखर रही हैं और भाजपा द्वारा उन्हें चंडीगढ़ के लिए लोकसभा 2014 के चुनाव उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था।
5. गोविंदा:
गोविंदा ने 80 के दशक में बॉलीवुड में अपनी यात्रा शुरू की और जल्द ही फिल्म जगत के बड़े सितारों में अपनी जगह बना ली। गोविदा काफी अच्छे अभीनेता हैं और फिल्मी जगत मे काफी नाम कमाया हैं। फिर वे फिल्मी दुनिया मे करियर बना कर राजनीति (Politics) मे कदम रखा। और फिर उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में पचास हजार वोटों से उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और राजनीति में अपनी यात्रा शुरू की।
लेकिन, अपने काम के लिए कुछ आलोचनाओं का सामना करने के बाद, उन्होंने राजनीति से दूर होने का फैसला किया और बॉलीवुड में अपनी यात्रा जारी रखी। उन्होंने बॉलीवुड और राजनीति (Politics) दोनों मे कार्य किया। राजनीति मे आने के बाद भी वे काफी फिल्मो मे काम किया। वे दोनों कार्य मे सफल रहे।
6. जया बच्चन:
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ना सिर्फ एक उम्दा कलाकार है बल्कि ये एक अच्छी नेता भी है। वे एक फेमस कलाकार अभीताभ बच्चन की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने भी काफी फिल्मो मे काम किया हैं और फिर उन्होंने राजनीति (Politics) दुनिया में कदम रखा और जया बच्चन को एक सफल राजनीतिज्ञ मना जाता है। उन्होंने साल 2004 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी और अभी वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली संसद सदस्य हैं। वे एक सफल नेता है।
7. सनी देओल:
बॉलीवुड अभिनेता सनी ने भी काफी फिल्मो मे काम किया हैं। और वे एक अच्छे कलाकार भी है। फिल्मो दुनिया मे बहुत सालों तक काम करने के बाद उन्होंने राजनीति सफर तय किया और सनी एक अच्छे अभिनेता के साथ एक बेहतरीन नेता भी है।
सनी यानि की सनी द्योल ने भी अपने पिता की तरह राजनीति में कदम रखा है। सनी देओल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से लड़ा था जहां उनको जीत हासिल हुई थी। वह पंजाब के गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एक नेता के रूप राजनीति (Politics) मे बहुत अच्छा सफर तय किया।
8. उर्मिला मातोंडकर:
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जो एक अभिनेत्री के साथ साथ एक नेता भी है उन्होंने भी काफी फिल्मे की हैं जो की सफल भी रही फिर उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति में अपना हाथ अजमाने का सोचा और साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। वहीं साल 2020 में वह शिवसेना में शामिल हो गईं।
ऐसे ही बहुत से कलाकर है जिन्होंने काफी हिट फिल्मो मे काम करने के बाद राजनीतिक मे कदम रखा। और एक सफल नेता भी बने। कई नेताओं ने फिल्मो के साथ राजनीति मे कार्य किया है। उन्होंने दोनों कार्य बहुत ही अच्छे से सभाला हैं। ऐसे ही अलग अलग नेताओं ने अपने पसन्द के अनुसार अलग अलग पार्टीओ मे हिस्सा लिया हैं।
ये भी पढ़े:- बिहार में नीतीश कुमार और BJP के बीच नूरा कुश्ती का असल कारण और राजनीतिक असर क्या?