sawan vrat:सावन सोमवार पर जरूर रखें व्रत!2022

 sawan vrat:सावन सोमवार पर जरूर रखें व्रत!2022

sawan vrat:सावन सोमवार पर जरूर रखें व्रत! 

18 जुलाई यानी कि आज सावन सोमवार का पहला व्रत है। इस दिन सोमवारी व्रत (sawan vrat) का आरंभ होने जा रहा है। इस बार पूरे सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। सावन सोमवार का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही करते हैं। ऐसा माना जाता है कि व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही वे अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन सोमवार का व्रत जहां महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन के सुख के लिए करती हैं।

वहीं लड़कियां यह व्रत योग्य वर पाने के लिए करती हैं। इस व्रत को करने के दौरान आप में एनर्जी बनी रहे और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नही 

सावन सोमवार तिथि:

14 जुलाई 2022 गुरुवार सावन मास का आरंभ

18 जुलाई 2022 सोमवार सावन का पहला सोमवार

25 जुलाई 2022 सोमवार सावन का दूसरा सोमवार

01 अगस्त 2022 सोमवार सावन का तीसरा सोमवार

08 अगस्त 2022 सोमवार सावन का चौथा सोमवार

12 अगस्त 2022 शुक्रवार सावन मास का अंतिम दिन

सावन सोमवार का व्रत (sawan vrat) करने पर ये खाएं:

सावन सोमवार के व्रत(sawan vrat) में फल और जूस भरपूर मात्रा में लें। साथ ही मौसमी फलों आम, नाशपाती, खीरा जैसे मौसमी फल खाएं।

8 से 10 गिलास पानी पीएं।

पानी की कमी न हो इसके लिए नारियल पानी और जूस लें।

सावन के व्रत (sawan vrat) में साबूदाना, मखाना, दूध, दही, पनीर का सेवन आपके शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान करेगा।

साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने की खीर खाने से भी पेट भरा रहता है। साथ ही एनर्जी भी मिलती है।

सावन के व्रत में गुड़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

सावन के व्रत में कट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी भी खा सकते हैं।

सावन सोमवार का व्रत करने पर ये न खाएं:

अगर आप सावन व्रत कर रहे हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस, बैंगन, मछली सेवन भूलकर भी न करें।शराब जैसे नशीले पदार्थ कभी भी मानव शरीर के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। ये लीवर और किडनी जैसे अंगों को खराब कर देते हैं। वहीं सावन के पवित्र महीने का सम्मान करने के लिए शराब और मांस दोनों का सेवन न करें।यदि आप सात्विक भोजन करना चाहते हैं तो अन्य सब्जियों के अलावा प्याज और लहसुन से बचना चाहिए। इन सब्जियों को गर्म और तामसिक माना जाता है। इसलिए खाने में इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ये लोग सावन का व्रत न करें:

अगर आपकी सर्जरी हुई है या फिर किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो व्रत न करें।

शुगर के मरीज को व्रत करने से परहेज करना चाहिए।

एनीमिया की परेशानी हो तो भी व्रत नहीं करना चाहिए।

फेफड़ा, लिवर, हार्ट, किडनी संबंधित बीमारी होने पर व्रत नहीं रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को भूखे रहने वाला व्रत नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े:- Sawan 2022 Shubh Yoga,आज से इन 2 शुभ योग में शुरू हो रहा है सावन, जानें शिव जी को क्यों प्रिय है श्रावण।

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.