Top 20 places to visit in india भारत मे 20 घूमने का स्थान

 Top 20 places to visit in india भारत मे 20 घूमने का स्थान

भारत मे 20 घूमने का स्थान (Top 20 places to visit in India )

1.ताजमहल(Taj mahal)

ताजमहल भारत (india) का गौरव है जिसकी प्रशंसा सम्पूर्ण विश्व में की जाती है। सुंदरता की मिसाल दिया जाने वाला ताजमहल भारत (india) के लोगों को ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में बसे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों में है। प्रत्येक भारतवासी के दिल में बसे ताजमहल को कला का रत्न भी घोषित किया गया है। ताजमहल अपने अंदर कई रहस्य छुपाये हुए है। इन रहस्यों को ताजमहल का दीदार करने के बाद ही जाना जा सकता है।

प्रतिदिन लाखों सैलानी इसे देखने आते हैं। ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां द्वारा कराया गया था। शाहजहां ने 1631 में ताजमहल के निर्माण की घोषणा तो कर दी थी लेकिन ताजमहल के निर्माण का काम 1632 में शुरू किया गया जो कि पूर्ण रूप से 1653 में संपन्न हो गया था। इस विशाल इमारत को बनाने में लगभग 22 वर्षों का समय लगा था। मुमताज की मृत्यु के बाद से शाहजहाँ काफी दुखी रहने लगे क्योंकि मुमताज शाहजहां की सबसे प्रिय बेगम थी। शाहजहां ने मुमताज की याद को अमर बनाने के लिए ही उनकी याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था।

2.रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क(Ranthmbore national park)

रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य पार्क पठार के किनारे पर स्थित है। यह चंबल नदी के उत्तर और बनास नदी के दक्षिण में विशाल मैदानी भूभाग पर फैला है। इस विशाल अभयारण्य में कई झीलें हैं,  रणथंभौर अभयारण्य का नाम यहाँ के प्रसिद्ध रणथम्भौर दुर्ग पर रखा गया है।रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान यहां स्थित रणथंभौर किले और आसपास की पहाड़ियों और घाटियों के साथ मिलकर इस जगह को एक पर्यटन स्थल बनाया है।

  392 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला रणथंभौर नेशनल पार्क है यह राष्ट्रीय अभयारण्य अपनी खूबसूरती और बाघों की मौजूदगी के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ जीप सफारी का भी आनंद उठाया जा सकता है। यहां पर्यटकों के लिए वन्य प्राधिकारी ने सड़कों का निर्माण किया है जिससे वह पार्क में घूम सके। और वहा के नजारे का आनन्द ले सके। रणथंभौर नेशनल पार्क अक्टूबर से जून के महीनों तक खुला रहता है। और यहां जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के महीनों का है।

3.आमेर किले(Amber fort)

आमेर का किला राजस्थान राज्य की पिंक सिटी जयपुर में अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह किला अपनी वास्तुशिल्प कला और इतिहास की वजह से जाना जाता है। आमेर का किला भारत (india) में इतना ज्यादा प्रसिद्ध है कि यहाँ पर रोज करीब पांच हजार से भी अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान की राजधानी से सिर्फ 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आमेर किला गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से मिलकर बना हुआ है।

यहां आने वाले लोग रोज शाम को इस किले से नजारे को देख सकते हैं। आमेर पहले कछवाहों के शासन से पहले एक छोटा सा शहर था, जिसको सबने मीनास नाम की एक छोटी सी जनजाति द्वारा बनाया गया था। इस किले को अपना नाम आमेर यानी भगवान शिव के एक नाम अंबिकेश्वर पर पड़ा है आमेर के किला के बनने में 100 साल का समय लगा था। 

4.हवा महल (Hwa mahal)

हवा महल को राज्स्थान की  सबसे प्राचीन इमारतों में से एक माना जाता है। बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया हवा महल जयपुर के सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक है। कई खिडकियां होने के वजह से हवा महल को “पैलेस ऑफ विंड्स” भी कहा जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट जैसी इस पांच मंजिला इमारत में 953 खिड़की हैं, जो मधुमक्खियों के छत्ते से मिलते जुलते हैं, लाल और गुलाबी बलुआ पत्थरों से बना हुआ है हवा महल सिटी पैलेस के किनारे बना हुआ है। यह दुनिया में किसी भी नींव के बिना बनी सबसे ऊंची इमारत है। यह हवा महल को महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने सन् 1799 में बनवाया था। यह जयपुर मे बना हुआ है। 

5.लाल किला (Red fort)

लाल किला पूरी दुनिया मे काफी प्रसिद्ध है। 200 सालों से ज्यादा राज्य करने वाले मुग़ल साम्राज्य ने लाल किला से अपनी पूरी राज को संभाला। ये दिल्ली के बीचों बीच स्थित है, जहाँ अब देखने के लिए बहुत से संग्रहालय है. यह लाल किला एक इतिहासिक कलाकृति है, जिसे देखने के लिए दूर दूर से दुसरे देश के लोग है. 1648 में इसे बनाया गया, और उस समय मुग़ल सम्राज के पांचवें मुग़ल शासक शाहजहाँ का राज्य था

लाल किले को लाल पत्थर से बनाया गया था, इसलिए इसे लाल किला कहते है लाल किले का आर्किटेक्चर स्टाइल बहुत अनोखा है, यहाँ का गार्डन, महल, दीवारे खास, सब कुछ बहुत सोच समझ कर बनाया गया है, यहाँ भारत (india) देश के अलग अलग संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

6.जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क(Jim corbett national park)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत (india)का सबसे पुराना और सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसकी की स्थापना वर्ष 1936 में की गई थी। भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान है यह उद्यान भारत (india) का सबसे पहला टाइगर रिज़र्व भी है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान 520 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र में पहाड़, नदी, दलदल, विशाल घास के मैदान और एक बड़ी झील शामिल है।

यहाँ पर स्थित पहाड़ो की ऊँचाई 400 मीटर से 1200 मीटर तक जाती है। इस उद्यान में आपको मुख्य रूप से आम, हल्दू, साल, पीपल और रोहिणी जैसे पेड़ दिखाई दे जाते है। इस राष्ट्रीय उद्यान में स्तनधारी जीवों की कुल 50 प्रजातियां, पेड़ो की 110 प्रजातियां, 25 सरीसृप की प्रजातियां और 580 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। इसे भारत (india) का सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य है। जिस वजह से प्रति वर्ष लाखों के संख्या में देशी और विदेशी सैलानी यह राष्ट्रीय उद्यान देखने यहाँ आते है। 

7.फूलों की घाटी (Fulo ki ghati)

फूलों की घाटी उत्तराखंड राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मुख्य रूप से उत्तराखंड का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जहां पर मानसून के महीने में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती है। मानसून के समय में ही जाएं, ताकि आप यहां पर अधिक से अधिक फूलों की देख सकें। इस घाटी का पता सबसे पहले फ्रैंक स्मिथ और उनके साथी आर एल होल्ड्सवर्थने लगाया था, जो पेशे से एक ब्रिटिश पर्वतारोही थे।

जब ये लोग 1931 ई० में अपने सफल अभियान से वापस लौट रहे थे, तो इनलोगों ने अपना रास्ता खो दिया और इस घाटी में उपस्थित सुगंधित फूलों से आकर्षित होकर यहां आ पहुंचे। फूलों के इन खूबसूरत नजारों से आकर्षित होकर फ्रैंक स्मिथ ने इसे “फूलों की घाटी” का नाम दे दिया। 

8.हुमायूँ के मकबरा(Humayun ka maqbara)

हुमायूं के मकबरा को बनाने में तकरीबन 8 साल का समय लगा था। इस हुमायूं के मकबरे का निर्माण काल 1565 से 1572 के बीच माना जाता है। जब 1556 में सम्राट हुमायूं की मृत्यु हुई, तब इनके शरीर को पुराने किला में दफनाया गया था। हुमायूं का मकबरा जो कि दिल्ली में स्थित है, इसे एक फारसी वास्तुकार जिनका नाम मिराक मिर्ज़ा घियास था उन्होंने इसे निर्मित करवाया। इस मकबरा को बनाने में उस समय के दौरान तकरीबन 1.5 मिलियन रुपए का लागत आया था।

इस मकाबरे के पास और भी कई सम्राटों की कब्रें देखने को मिलती है, जिनमें मुख्य हैं सम्राट हुमायूं की बेगम हमीदा बानो और शाहजहां के पुत्र दारा शिकाह की कब्र।लेकिन आज के समय में यह एक दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। यह हुमायूं का मकबरा तो तब ज्यादा चर्चा में आया, जब इसे 1993 के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया। लोग भारत (india) के अलग-अलग कोनों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं ।

9.स्वर्ण मंदिर(Golden temple)

स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) सिख धर्म का सबसे पावन और प्रमुख धर्म स्थल है। इसे श्री हरिमन्दिर साहिब और दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे अत सत तीरथ के नाम से भी जानते हैं। हरमिंदर साहिब सिखों के पांच तीर्थ स्थलों में से सबसे महत्पूर्ण है। बता दें की यही वो स्थान है जहाँ सिखों के पवित्र धरम ग्रंथ आदि ग्रन्थ को भी स्थापित किया गया था।

यह वास्तव मैं एक गुरुद्वारा है परन्तु इसे स्वर्ण मंदिर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस गुरूद्वारे का ऊपरी हिस्सा सोने का बना हुआ है। स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित है। पंजाब आज गोल्डन टेम्पल के नाम से सिर्फ भारत (india) में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। यहाँ सिर्फ भारत (india) से ही नहीं बल्कि विदेश से भी प्रतिवर्ष भारी मात्रा में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

10.सिटी पैलेस (City palace)

पिछोला झील के किनारे,उदयपुर में सिटी पैलेस राजस्थान में सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है। इस शानदार महल का निर्माण वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह ने करवाया था जहाँ महाराणा रहते थे और राज्य का संचालन करते थे। इसके बाद महल को उसके उत्तराधिकारियों द्वारा और भी शानदार बना दिया गया,जिसने इसमें कई संरचनाएँ जोड़ीं।

पैलेस में अब महल, आंगन, मंडप, गलियारे, छतों, कमरे और लटकते उद्यान हैं। यहां एक संग्रहालय भी है जोअरावली की गोद में बसा सिटी पैलेस का ग्रेनाइट और संगमरमर का किनारा प्राकृतिक है। रीगल महल की जटिल वास्तुकला मध्ययुगीन, यूरोपीय और साथ ही चीनी प्रभावों का एक मिश्रण है और कई गुंबदों, मेहराबों और मीनारों से बना है। सिटी पैलेस खुद हरे भरे बगीचे पर बसा हुआ है और देखने के लिए काफी आकर्षक है।

11.जामा मस्जिद(Jama masjid)

दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। इसे बनने में तकरीबन 6 साल का समय लगा था, जो कि 1950 में इसका निर्माण शुरू हुआ और 1956 में समाप्त हुआ था। यह मस्जिद बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर से बना हुआ यह जामा मस्जिद दिल्ली का प्रमुख एवं प्रसिद्ध आकर्षण वाला पर्यटन स्थलों में से एक हैं।

जामा मस्जिद इतना बड़ा है कि एक साथ तकरीबन 2500 लोग नमाज पढ़ सकते हैं। इस मस्जिद में तकरीबन 260 खंभ लगे हुए हैं जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद एवं लाल किला के बीच की दूरी बहुत ही कम है।दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को विजिट करने पर्यटक भारत (india) देश के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। सुंदर तरीके से बनाया गया है जामा मस्जिद को देखने के लिए अक्सर यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है।

12.आगरा का  किला (Agra fort)

आगरा का किला उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक विशाल किला है, जो विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है। एक पूरे शहर को शामिल करते हुए, इस भव्य संरचना का निर्माण वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर ने किया था। आगरा किला वर्ष 1638 तक मुगलों का मुख्य निवास स्थान था। आगरा का किला मुगलों द्वारा निर्मित काफी भव्य इमारतें हैं।

आगरा में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किले के परिसर के भीतर पर्ल मस्जिद, दीवान-ए ख़ास, दीवान-ए आम, मोती मस्जिद और जहाँगीरी महल जैसे मुगलों के सबसे उत्तम वास्तुशिल्प हैं। आप आगरा के किले से ताजमहल का बहुत ही शानदार दृश्य देख सकते हैं।   

13.काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga national park)

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत (india) में असम के गोलाघाट और नागांव क्षेत्रों में स्थित है, जो कि वन्यजीव अभयारण्यों के लिए जाना जाता है। यह असम का सबसे पुराना उद्यान है जो उत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे और दक्षिण में कार्बी आंगलोंग पहाड़ियों के पास 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पृथ्वी के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है और एक सींग वाले गैंडों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इसलिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में सामिल है। यह उद्यान का अस्तित्व ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन की पत्नी मैरी कर्जन के द्वारा हुआ था। उन्होंने लुप्तप्राय प्रजातियों के सुरक्षा के लिए काजीरंगा को आरक्षित वन में बदलने का विचार प्रस्तावित किया था।असम में स्थित काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक सुंदरता की एक विशाल श्रृंखला प्रस्तुत करता है। काजीरंगा के आस पास  में भी बहुत सारे प्राकृतिक नजारे मौजूद है, जैसे वन्यजीव अभयारण्य, पक्षी अभयारण्य, झरने, चाय बागान आदि। 

14.लोटस टेंपल (Lotus temple)

लोटस टेंपल जो कि राजधानी दिल्ली में स्थित हैं बहाई उल्लहा संत के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर के वास्तुकार डिजाइन फरीबोराज साहब द्वारा तैयार किया गया था। दिल्ली में स्थित यह लोटस टेंपल अपने वास्तुकला के लिए कई सम्मानित पुरस्कार भी प्राप्त कर लिया है।इस लोटस टेंपल में किसी भी धर्म के कोई भी देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया है।

वैसे इस टेंपल को बहाई धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस टेंपल को देखने लोग भारत (india) के अलग-अलग कोनों के अलावा विदेशों से भी काफी ज्यादा मात्रा में आया करते हैं। दिल्ली के दक्षिण में नेहरू प्लेस के पूर्व में स्थित लोटस टेंपल को 1986 ईस्वी के दौरान बनाया गया था। यह मंदिर काफी बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ हरा-भरा घास के मैदानों के बीच में स्थित देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखने वाला पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है।

15.इंडिया गेट(India gate)

नई दिल्ली के केंद्र में 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट है, यह उन 70,000 भारतीय सैनिकों को याद करता है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। इसे एडविन लुटियन ने डिजाइन किया था।

दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की देश को याद दिलाने के लिए मेहराब के नीचे अनन्त ज्योति दिन-रात जलती है।पूरा मेहराब लाल भरतपुर पत्थर के निचले आधार पर खड़ा है और एक विशाल ढलाई में चरणों में उगता है। जबकि पास के फव्वारे रंगीन रोशनी के साथ एक सुंदर प्रदर्शन करते हैं। इंडिया (India) गेट राजपथ के एक छोर पर स्थित है, और इसके आसपास के क्षेत्र को आमतौर पर ‘इंडिया गेट’ के रूप में जाना जाता है। 

16.जंतर-मंतर (Jantermanter)

दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर वेधशाला का निर्माण महाराजा जय सिंह के द्वारा करवाया गया था। महाराजा जय सिंह के द्वारा दिल्ली में स्थित इस वेधशाला का निर्माण 1724 में पूरा करवाया गया था। (India) महाराजा जय सिंह इसी तरह के और भी अलग-अलग जगहों का निर्माण करवाएं थे।महाराजा जय सिंह के द्वारा इस वेधशाला का निर्माण ग्रहों से जुड़ी जानकारियों को बेहतर तरीके से जानने एवं समझने के लिए किया गया था। 

17.जल महल (Jal mahal)

जल महल राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। रानियों के साथ स्नान करने के लिए महाराजा ने महल का निर्माण करवाया था ।जल महल के अंदर फ़क्त गलियारे और छत पर गार्डन ही हैजल महल की पांच मंजिला महल में जिसकी चार मंजिल सदाय के लिए पानी में डूबी रहती है। और सिर्फ एक मंजिल पानी के ऊपर दिखाई देती हैं।इस महल के किसी भी जगह से पानी का रिसाव नहीं होता है।

(India) क्योंकि इसे बनाने में मजबूत चूना और पत्थरों का उपयोग किया गया है। इस महल की सबसे खास बात यह है की जल महल में गर्मी नहीं लगती क्योकि इसके कई मंजिले पानी के अंदर निर्माण किये गए है। यहाँ से सुन्दर झील का नज़ारा भी देखा जाता है।

18.अक्षरधाम मंदिर(Aksharadhaam)

यह मंदिर विश्व के विशालकाय मंदिरों में से यह एक है। यह मंदिर यमुना के तट पर बना हुआ है इस मंदिर में 234 आभूषित किये हुए पिल्लर, 9 गुम्बद और 20000 साधुओ, अनुयायियों और आचार्यो की मूर्तियाँ है। मंदिर के निचले भाग में गजेन्द्र पीठ भी है और हाथी को श्रधांजलि देने वाला एक स्तम्भ भी है इसमें 148 विशाल हाथी बनाये गए है जिनका वजन तक़रीबन 3000 टन होगा। (India) मंदिर के बीच के गुम्बद के निचे 11 फूट ऊँची स्वामीनारायण भगवान की मूर्ति है।

अक्षरधाम मंदिर में एक गार्डन है जिसे कमल बाग़ भी कहा जाता है, गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अक्षरधाम मंदिर का नाम शामिल है। अक्षरधाम मंदिर को विश्व का सबसे विशाल हिन्दू मंदिर माना जाता है। इस मंदिर की एक और विशेष बात यह है की इसे बनाने में सिर्फ पाँच साल का समय लगा था, नवम्बर 2005 में इस मंदिर की स्थापना की गयी थी।

19.चार मीनार(Charminar)

चारमिनार हैदराबाद, आंध्रप्रदेश का सबसे प्रसिद्ध स्थान है. हैदराबाद भारत (India) के 10 एतिहासिक स्थानों में से एक है. चार मीनार मतलब चार टावर. चारमिनार मुसी नदी के किनारे स्थित है. चारमिनार का निर्माण सुल्तान मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने करवाया था. चारमिनार लगभग 450 साल पहले बनाया गया था, जो आज हैदराबाद शहर के बीचों बीच स्थित है.

चारमिनार के निर्माण के बाद, उसके चारों ओर उसके आसपास शहर का निर्माण हुआ. चारमिनार के उत्तर में, जो प्रमुख द्वार है वहां चार प्रवेश द्वार है, जिसे चार कमान कहते है|हैदराबाद शहर और चार मीनार के निर्माण के लिए, फारसी प्रख्यात आर्किटेक्चर को बुलाया गया था. राजवंश के पांचवें शासक सुल्तान मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने 1591 में हैदराबाद शहर का निर्माण करवाया था.. चार मीनार की वजह से पूरी दुनिया में हैदराबाद का नाम प्रसिद्ध है|

20 क़ुतुब मीनार(Kutub meenaar)

Top 20 places to visit in india भारत मे 20 घूमने का स्थान

कुतुब मीनार भारत (India)  में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। जिसका नाम है क़ुतुब मीनार, जो भारत (India) और विश्व की सबसे ऊँची मीनार है।क़ुतुब मीनार भारत (India) का सबसे खास और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। क़ुतुब मीनार दिल्ली के दक्षिण इलाक़े में महरौली में है।

क़ुतुब मीनार दुनिया की सबसे बड़ी ईटों की दीवार है जिसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है। मोहाली की फतह बुर्ज के बाद भारत (India) की सबसे बड़ी मीनार में क़ुतुब मीनार का नाम आता है। क़ुतुब मीनार को लाल पत्थर और मार्बल से बनाया गया है। क़ुतुब मीनार की उंचाई 72.5 मीटर है और इसका डायमीटर 14.32 मीटर है। मीनार के अंदर कुल 379 सीढ़ियाँ है, जो कि गोलाई में बनी हुई है।

ये भी पढ़े :- भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच के नाम (10 Beautiful Beach Names Of India)और जाने क्या है उनमे खास (2022 बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन)

 

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *