UP Election 2022 : आज देवरिया में सत्ता का संग्राम, सवालों के घेरे में होंगे नेता, युवाओं-महिलाओं से होगी चर्चा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और अवध के बाद अब का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ पूर्वांचल में दाखिल हो चुका है। गोरखपुर के बाद शुक्रवार (10 दिसंबर) को ये चुनावी रथ यात्रा देवरिया पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
ये भी पढ़े :- पांच दिनों से लापता बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका
घाघरा, राप्ती और छोटी गंडक नदियों के किनारे बसे देवरिया जिले का अपना अलग इतिहास है। यहां प्रसिद्ध देवरहा बाबा का आश्रम है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पूजा करने आते हैं। इसके अलावा यहां का देवरही मन्दिर, हनुमान मंदिर, दुगेश्वरनाथ मंदिर भी काफी चर्चित है। इससे इतर राजनीति के केंद्र में भी देवरिया का खास स्थान है।
देवरिया में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें छह पर भारतीय जनता पार्टी, जबकि एक पर समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्जा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को देवरिया में होगा।
ये भी पढ़े :- नगर के 14 हजार घरों में आज-कल नहीं रहेगी बिजली