क्या है बैकलिंक (Backlink) इसे कैसे बनाए 2022

 क्या है बैकलिंक (Backlink) इसे कैसे बनाए 2022

क्या है बैकलिंक (Backlink) इसे कैसे बनाए

अगर आप अपनी वेबसाइट बनाना चाहते हैं या आप किसी वेबसाइट के मालिक है तो आपको (Backlink) बैकलिंक के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर होगी किसी भी वेबसाइट को रैंक कराने में बैकलिंक (Backlink) की एक अलग ही भूमिका होती है, आज बिना बैकलिंक (Backlink) के किसी भी वेबसाईट को रैंक कराना लगभग मुश्किल ही हो गया है आज के समय में अगर आप किसी बिज़नेस में है या कोई भी ऐसा काम कर रहें है जिसका जुड़ाव सर्च इंजन से है तो अपने बिज़नेस वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए बैकलिंक (Backlink) एक बहुत ही अच्छा जरिया साबित हो सकता है।

backlink के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट का सर्च इंजन पे अच्छा रैंक करवा सकते हैं साथ ही आप अपनी वेबसाइट को जल्दी से जल्दी प्रमोट भी कर सकते हैं।

और अगर आप Backlink को अच्छे से नही समझते हैं तो फिक्र की कोई बात नही है हम आज आपको इस आर्टिकल में एकदम अच्छे से समझाएंगे की बैकलिंक (Backlink) क्या होता  है और यह किस तरह से काम करता है।

तो चलिए शुरू करते हैं-

क्या है बैकलिंक (Backlink)

सीधी भाषा में समझे तो बैक लिंक एक ऐसा रास्ता होता है जो किसी दूसरे वेबसाइट से आपकी वेबसाइट में पहुंचने में मदद करता है ये एक ऐसा माध्यम होता है जो आपको किसी दूसरी वेबसाइट जो गूगल पे अच्छा रैंक कर रही होती है उसके अंदर अपने लिंक को डाल कर के खुद की वेबसाइट को भी लोगो तक पहुंचाने में मदद करता है।। साधारण भाषा में आप ये भी समझ सकते हैं की किसी भी वेबसाईट का मालिक अगर आपके वेबसाइट की लिंक को अपने वेबसाइट में डालता है या अपनी वेबसाइट से जोड़ता है तो उसे ही बैकलिंक कहा जाता है।

यह भी पढ़ें – भारत में 5G तकनीक का भविष्य ?

बैकलिंक कितने प्रकार का होता है और यह कैसे करता है काम

जैसा कि हमने आपको उपर के लेख में बताया की बैकलिंक क्या होता है पर अब हम आपको बताने जा रहे की ये कितने तरह का होता है और यह कैसे काम करता है।

तो चलिए जानते हैं बैकलिंक के प्रकार के बारे में 

ये दो प्रकार का होता है

  1. Do follow बैकलिंक्स
  2. No follow बैकलिंक्स

इन दोनो की ही SEO में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें – Net Banking क्या है? (What is Net Banking in Hindi)

1- Do follow backlinks क्या होता है और यह कैसे काम करता है- 

यदि किसी वेबसाइट के मालिक द्वारा अपनी वेबसाइट में कोई ऐसा लिंक डाला जाता है जिसके माध्यम से यूजर्स उसकी वेबसाइट के द्वारा उस वेबसाइट तक पहुंचेंगे जिसका लिंक डाला गया है उसे ही बैकलिंक कहा जाता है साधारण भाषा में समझे तो किसी यूजर को दूसरी वेबसाइट से आपकी वेबसाइट पर आने के लिए जिस लिंक का निर्माण किया जाता है उसे ही Do follow backlink कहा जाता है।

Do follow backlinks में किसी भी तरह के Attribute का प्रयोग नहीं किया जाता है यह कुछ इस प्रकार का होता है।

   ”<a href=”yourwebsite.com”>Link Text</a>”

SEO के लिए Do follow बैकलिंक बहुत ही जरुरी होता है क्युकी यह गूगल (सर्च इंजन) पे रैंक दिलवाने में काफी मदद करता है यदि किसी वेबसाइट के बैकलिंक नही बने हैं तो गूगल बहुत कम ही उस वेबसाइट को दिखाता है।

जैसा कि हमने आपको बताया की Do follow backlink SEO के लिए कितना जरुरी होता है।

यह भी पढ़ें – BHIM क्या होता है ?2022 में इसका उपयोग किस तरह करते है?

इसलिए इसका प्रयोग भी खास जगहों के लिए ही किया जाता है।

  • High authority ब्लॉग
  • Guest post on related website 

High authority blog – हाई अथॉरिटी ब्लॉग पर भी आप कमेंट सेक्शन में बैकलिंक बना सकते है इससे आपको अपनी वेबसाईट को रैंक बनाने में काफी मदद मिलेगी।

Guest post on related website – आप अपने ब्लॉग से रिलेटेड किसी भी वेबसाइट पर गेस्ट पोस्ट लिखकर उसपे अपनी बैकलिंक बना सकते हैं इससे सर्च इंजन काफी जल्दी आपके ब्लॉग को रैंक करने में मदद करेगा।

No follow backlink क्या है? और यह कैसे काम करता है –

No follow बैकलिंक का SEO में कोई ज्यादा महत्व नहीं होता है क्योंकि यह किसी भी तरह के लिंक जूस को पास नही करता है।

लेकिन यह आपके वेबसाइट की एक अच्छी इमेज बनाने में काफी मदद करता है। अगर आप अपने वेबसाइट को अच्छा दिखना चाहते है तो यह आपके लिए काफी मददगार होता है। और अगर आपके वेबसाइट का लिंक किसी other spam website से जुडा है और अगर आप चाहते है की इसका आपकी वेबसाईट पर कोई गलत असर ना हो तो आप उसके लिए No follow attribute का इस्तमाल कर सकते हैं।

Ex- No follow backlin”<a href=”yourwebsite.com”rel=”nofollow”>Link Text</a>

No follow बैकलिंक वह बैकलिंक होता है जिसे हम सोशल मीडिया साइट पर बनाते हैं जैसे Instagram, Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram इत्यादि।

ये बैकलिंक हमारी वेबसाइट पर ट्रैफिक तो लता है पर गूगल इसे कोई महत्व नहीं देता है।

No follow बैकलिंक का इस्तमाल कैसे करते हैं

हमने आपको बताया की No follow बैकलिंक आपके वेबसाइट पर ट्रैफिक लाने में मदद तो करता है लेकिन गूगल इंडेक्स से इसका कोई लेना देना नहीं होता है। इसलिए No follow बैकलिंक का इस्तेमाल आप अपने वेबसाइट पर visitors लाने के लिए कर सकते हैं।

  1. कमेंट (Comment) – No follow backlink का इस्तमाल आप किसी बड़ी वेबसाइट पर जिसपे पहले से ही बहुत सारे ट्रैफिक मौजूद हो उसके कमेंट सेक्शन में जाकर के आप No follow बैकलिंक का इस्तमाल कर सकते हैं। इससे आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा।
  2. सोशल मीडिया (Social Media) – आप सोशल मीडिया पर भी No follow बैकलिंक का इस्तमाल कर सकते हो इससे अगर आप किसी भी तरह का स्पैम भी करते हो तो गूगल आपको ब्लैकलिस्ट नहीं करता है।
  3. Affiliated प्रोग्राम (Program) – आप No follow बैकलिंक का इस्तमाल affiliated के तौर पर भी कर सकते हैं। इससे आपकी वेबसाइट कहां और किसके लिए प्रयोग हो रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। और आपकी वेबसाइट को गूगल ट्रैक भी नहीं करेगा।
  4. असंबंधित website – यदि आपकी वेबसाइट उस वेबसाइट से सम्बंधित नही है जिसपे अपनी बैकलिंक बनाना चाहतें है तो कोई कोई बात नही है आप उस पर भी अपनी No follow बैकलिंक बना कर के अपने वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं।

No follow बैकलिंकस बनाने के लाभ

  • आपकी वेबसाइट को गूगल स्पैम नही करेगा।
  • आप किसी भी अन्य वेबसाइट की सहायता से अपनी वेबसाइट को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • आपकी वेबसाइट पर भी ट्रैफिक आने लगेंगे।
  • साथ ही आप किसी भी तरह की वेबसाइट पर अपनी लिंक बना सकते है चाहे वो आपके ब्लॉग से सम्बंधित हो या नहीं हो।

आपको याद होगा की हमने उपर No follow backlinks का इस्तमाल कैसे करते हैं हेडिंग के अंदर के पैराग्राफ में लिंक जूस का जिक्र किया हैं तो मैं आपको बता दूं कि लिंक जूस क्या होता और यह कैसे काम करता है और सर्च इंजन में इसकी क्या भूमिका है।

लिंक जूस – लिंक जूस Google का ही एक बोट्स होता है आप इसे गूगल बोट्स भी कह सकते है ये बैकलिंक की पहचान करता है और उसे गूगल में इंडेक्स करता है यह केवल Do follow  लिंक्स को ही कैच (catch) करता है आप Do follow लिंक को ही लिंक जूस कह सकते हैं।

*Note*

यदि आप बैकलिंक बनाने का सोच रहे हो तो इस बात को जरूर ध्यान में रखो की आप जिस website पे Do follow या No  follow लिंक बनाने जारहे हो वो वेबसाइट अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए ताकि गूगल उसे अच्छे से रैंक करा सके।

इस बात को भी याद रखे की आप जो भी कंटेंट लिखे उसमे Internal links को जरूर डालें ताकि आपकी वेबसाईट को पढ़ने वाला यूजर देर तक आपकी वेबसाइट पर बना रहे और अलग अलग कंटेंट को पढ़ सके।

निस्कर्ष (conclusion) – 

दोस्तों आज हमने आपको बताया की बैकलिंक क्या होता है और यह कैसे बनाया जाता है तथा यह कितने प्रकार का होता है और इसको बनाने से आपको क्या लाभ होता है और किस तरह की लिंक बनाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी। टेक्नोलॉजी से संबंधित और भी जानकारी के लिए मुझे कमेंट जरुर करे और हमारे न्यूज चैनल Revolt news 24 को जरूर फॉलो करे मैं आपको टेक्नोलॉजी से सम्बंधित और भी जानकारी दूंगी जो आपके जिंदगी को और भी बेहतर बनाएगा।

धन्यवाद!

 

 

 

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *