UPI क्या है ? What is UPI? 2022

 UPI क्या है ? What is UPI? 2022

UPI क्या है ? What is UPI?

UPI क्या है ? What is UPI? क्या फायदा है हमे UPI से? क्यों यूज करते है हम UPI को? तो आइये जानते है हम इन सरे प्रश्नो के जवाब को।  UPI (UNIFIED PAYMENT INTERFACE), NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ) और RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) के द्वारा शुरू किया हुआ एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है। जिसे दो सेम बैंक अकाउंट और डिफरेंट बैंक अकाउंट के बीच लेन-देन के लिए बनाया गया है।

UPI को RBI के द्वारा रेगुलेट किया जाता है। देश के लगभग सभी बैंक UPI इनेबल्ड है और ये फंड्स को इंस्टैंटली एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता है।

UPI को नेटबैंकिंग के मुकाबले काफी आसानी से यूज़ किया जा सकता है। नेटबैंकिंग में ऐसे बहुत से फीचर्स है जो लोगो को समझ नई आते और इसी वजह से लोगो को काफी दिक्कतें आती है लेकिन अगर हम बात करें UPI की तो इसके सारे फीचर्स बहुत ही आसान है और इसे आसानी से समझा और यूज़ किया जा सकता है।

आप एक ही UPI app में एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं और आसानी से कहीं पर भी किसी से भी पैसे का लेन-देन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार -2 बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

UPI (UNIFIED PAYMENT INTERFACE) के द्वारा आप किसी भी तरह का पेमेंट कर सकते हैं चाहे वो व्यापारिक हो, व्यक्तिगत हो या फिर शॉपिंग। जब आप UPI के द्वारा पेमेंट करते हैं तब आपको टैक्स या कोई और चार्ज नहीं देना पड़ेगा। UPI की सबसे ख़ास बात ये है की आप 24*7 इसे यूज़ कर सकते हैं।

UPI की शुरुआत 11 अप्रैल 2016 को आरबीआई के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन ने की थी। UPI को सार्वजानिक रूप से 25 अगस्त 2016 को लांच किया गया था।

यह भी पढ़े – India को Russian Oil की सप्लाई करने के लिए कई छोटे ट्रेडर्स आगे आये है। 2022

UPI का उपयोग कोविड के समय तेजी से बढ़ा जब लोग कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने लगे। अगर हम बात करें बैंक की तो अप्रैल 2016 से अप्रैल 2020 तक कुल 216 बैंक UPI प्लैटफॉर्म से जुड़े हुए है और मई 2021 तक कुल 15 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता इस प्लैटफॉर्म से जुड़े हुए है।

इस साल 2022 जनवरी में UPI प्लैटफॉर्म के माध्यम से 8.31 लाख करोड़ रूपये के डिजिटल लेन-देन हुए है। UPI प्लैटफॉर्म भ्र्स्टाचार और ब्लैक मनी जैसे समस्या का भी समाधान है क्यूंकि ज्यादातर भ्रस्टाचार और ब्लैक मनी कैश में होता है। UPI कागज के उपयोग को कम करने के लिए Green initiative का एक हिस्सा है।

अगर देखा जाये तो UPI भारत से निकलने वाला सबसे सफल डीप-टेक इनोवेशन में से एक है। Economist Intelligence unit report 2021 के अनुसार UPI ने भारत को ग्लोबली रियल-टाइम पेमेंट में चीन और साउथ-कोरिया  के बाद लीडर बना दिया है।

UPI के सक्सेस के बाद 16 अगस्त 2018 को, UPI 2.0 लॉन्च किया गया, जिसकी वजह से उपयोगकर्ता अपने ओवरड्राफ्ट खातों को UPI  हैंडल से लिंक कर सकते थे। UPI 2.0 में लेन-देन के लिए इनवॉइस देखने और उसे स्टोर करने की सुविधा भी शामिल है।

Related post

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.