Zip File क्या होता है इसके क्या प्रयोग है तथा Zip File को Unzip कैसे करें पूरी जानकारी हिन्दी में 2022

दोस्तों, आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे की ज़िप File क्या होता है और इसका क्या use है तथा ज़िप File को Unzip कैसे करेंगे।
ज़िप File एक सिंगल फाइल है आप इसे archive (आर्काइव) फाइल भी कह सकते हैं इसकी साइज (Size) बहुत कम होती है इसके वजह से हम इसमें सभी Folders और Files को कंप्रेस (Compress) कर के रख सकते हैं।
ज़िप फाइल की सबसे बड़ी खासियत यह होती है की इससे Storage की प्रोब्लम दूर होती है और साथ ही में आप इसमें Password भी लगा सकते हैं क्योंकि ज़िप File में Password का option भी रहता है जिससे आपकी फाइल की सुरक्षा होती है।
कभी कभी हम बहुत सी फाईल को download कर लेते हैं जैसे – गाना (Music), Game, Movie etc. और कभी – कभी ये फाइल Zip File में download हो जाती हैं फिर हम इन फाइलों को ओपन नहीं कर पाते हैं पर अब ऐसा नहीं होगा अब हम आपको ZIP File कैसे ओपन करें की ऐसी जानकारी देंगे की आप किसी भी फाइल को आसानी से Unzip कर पाएंगे।
पर ज़िप File कैसे ओपन करे ये जानने से पहले हम एक नजर ज़िप file क्या होता है इस पे भी डाल लेते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या है बैकलिंक (Backlink) इसे कैसे बनाए 2022
ZIP File क्या होता है
ज़िप फाइल भी एक सिंगल फाइल की तरह ही होती है इसमें हम कई सारी फाइलों को जमा करके रखा जा सकता है इसे आर्काइव (Archive) फाइल भी कहा जाता है।
हम ज़िप File बना कर के अपनी बाकी के फोल्डर्स और फाइल को संकुचित (Compress) कर के रख सकते हैं।
हम इसका इस्तमाल किसी भी कॉमन फाइल को रखने के लिए कर सकते हैं इसमें हम कई सारी फाइल स्कोर एक ही साथ संकुचित करके एक ही फाइल के अंदर रख सकते हैं।
ज़िप file का extension .Zip होता है।
Zip file को कैसे बनाए
ज़िप file बनाने के लिए हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे उसे फॉलो करे –
- आपको जिस फोल्डर या फाइल की ज़िप फाइल बनानी हो सबसे पहले उनको select कर लें।
- जिन जिन फाइलों को आपने सिलेक्ट किया है उनको सिलेक्ट करने के बाद राइट क्लिक करे।
- इसके बाद Send to पर क्लिक करे।
- Send to पर क्लिक करने के बाद Compressed (Zip) folder पर क्लिक करे।
अब आपकी ज़िप File बन गई है।
यह भी पढ़ें – Laptop/PC Me Screenshot Kaise Lete Hai? – 2 आसान तरीके लैपटॉप/कंप्यूटर में स्क्रीन लेने के!
अब हम आपको ये बताएंगे की ज़िप File को Unzip File कैसे बनाए।
कैसे करें Zip File को Unzip
तो चलिए हम आपको बताते है की कंप्यूटर में ज़िप File को Unzip कैसे करना है।
इसके लिए हम आपको कुछ स्टेप बताने जा रहे हैं अगर आपको भी ज़िप File को Unzip करना सीखना है तो इन स्टेप्स को फॉलो जरूर करें और आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
- आपको जिस भी फाइल को Unzip करना है उस पर राइट क्लिक करे और जो ऑप्शन आते है उसमे Extract Files के ऑप्शन के उपर क्लिक करें।
- Extract Files पर क्लीक करने के बाद आपको फाइल को एक्सट्रैक्ट करने की लोकेशन सेट करना है।
- लोकेशन सेट करने के बाद आपको Extract पर क्लिक कर देना है।
- ये जो मैंने स्टेप आपको बताए है इनका इस्तमाल कर के आप अपनी ज़िप File को Unzip कर सकते हैं।
Zip file का क्या उपयोग है –
जब हम बहुत सारी फाइलों को डाउनलोड कर लेते हैं पर storage की कमी के कारण हम उन्हे डिवाइस में नहीं रख पाते हैं और कभी – कभी ऐसा भी होता है की हमे Email में कुछ बड़ी फाइलों को अटैच करना होता है पर उनका साइज बड़ा होने के कारण वो upload होने में समय लेता है। ज़िप File का इस्तमाल कर के जितने भी लार्ज फाइल्स हैं उनको ज़िप File में send कर देते है ज़िप File उन सभी फाइलों को compressed कर के फाइल के आकार को कम कर देता हैं, जिससे आपका डाटा कम समय में ही ईमेल और इंटरनेट दोनों पर अपलोड हो जाता है।
जैसा कि हमने आपको उपर भी बताया है की ज़िप File में Password का भी ऑप्शन होता है और यही इसका एडवांटेज है इसमें आपकी फाइल सुरक्षित रहती हैं।
यह भी पढ़ें – क्या आप जानते है कि fake call कैसे करते है?
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों आज हमने आपको ज़िप file क्या होता है और इसके क्या उपयोग है के बारे में बताया है साथ ही हमने आपको ये भी बताया की ज़िप File को कैसे Unzip करते हैं ज़िप File को Unzip करने के लिए किन किन स्टेप्स को फॉलो करने है सभी जानकारी दी है।
ऐसी और सी जानकारी के लिए हमारे न्यूज चैनल को जरूर फॉलो करें।
धन्यवाद!