What is the net worth of “Wooga Squad”: Wooga Squad की कुल संपत्ति क्या है ? 2022

Image source by- rollingstoneindia.com
What is the net worth of “Wooga Squad”: Wooga Squad की कुल संपत्ति क्या है?
What is the net worth of “Wooga Squad”: Wooga Squad की कुल संपत्ति क्या है ? Wooga Squad में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी BTS के (Kim Tae-hyung) V, Park Seo Joon, Park Hyung Sik, Choi Woo Shik, और rapper Peakboy शामिल हैं।
Wooga Squad का मतलब क्या है ? इन्हें wooga squad क्यों कहा जाता है ? इसके जवाब में BTS के V ने बताया की wooga squad मतलब ‘Woori-ga Gajok-inka’ जिसका हिंदी मतलब है ‘क्या हम परिवार हैं?
Wooga Squad कोरियाई शोबिज में सबसे शक्तिशाली मित्र समूहों में से एक है, जिसमें अत्यधिक लोकप्रियता और धन के साथ मशहूर हस्तियां शामिल हैं। आज हम बात करते है इनके net worth की, इन सबके बीच सबसे ज्यादा नेट वर्थ किसके पास है?
1 – Park Seo Joon

Park Seo Joon का net worth 21 मिलियन अमरीकी डालर है। Park Seo Joon Wooga squad के मेंबर है और सबसे बड़े है। ये एक साउथ कोरियन एक्टर है। इन्हे टेलीविज़न ड्रामा किल मी, हील मी , शी वाज़ प्रेटी , ह्वारंग: द पोएट वॉरियर यूथ , फाइट फॉर माई वे, और व्हाट्स युंग में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। Park Seo Joon वूगा स्क्वाड के सबसे धनी सदस्य है, जिसकी कुल संपत्ति 21 मिलियन अमरीकी डालर तक है।Park Seo Joon ने मार्वल प्रोजेक्ट के साथ हॉलीवुड में अपने एंट्री को कन्फर्म किया है।
2 -V(Kim Tae-hyung) BTS
V (Kim Tae-hyung) का net worth 20 मिलियन अमरीकी डालर है। V सबसे ज्यादा विश्व प्रसिद्ध K-pop बॉय ग्रुप BTS के सदस्य है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन USD है। V wooga squad के दूसरे मेंबर है और सबसे छोटे है उन्हें ग्रुप का baby भी कहा जाता है। आपको बता दें की V की फैन फॉलोविंग बहुत ही जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर इन्हे 48 मिलियन लोग फॉलो करते है। अपने फैशन सेंस की वजह से V फैशन की दुनिया में भी चहेते बन रहे हैं।
3 -Choi Woo Shik

Choi Woo Shik का net worth 5 मिलियन अमरीकी डालर है। Choi Woo Shik Wooga squad के मेंबर है। Choi Woo Shik एक बहुत ही अच्छे और प्रतिभाशाली एक्टर है। इनकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब ये ऑस्कर विजेता फिल्म “पैरासाइट” में दिखे। इन्होंने और भी बहुत से सफल और फेमस ड्रामा में काम किया है जैसा “Our Beloved Summer”,“The Witch” . अपने वास्तविक जीवन में, Choi Woo Shik अपने आकर्षक व्यक्तित्व और आइकोनिक सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं।
4 -Peakboy

Peakboy का net worth लगभग 4 से 5 मिलियन अमरीकी डालर है। Peakboy Wooga squad के मेंबर है। ये एक साउथ कोरियन फेमस रैपर और म्यूजिशियन है। Peakboy अपने यूट्यूब अकाउंट, एसएनएस उपस्थिति और अन्य मीडिया चैनलों से भी बड़ी रकम कमाते है।
5 -Park Hyung Sik

Park Hyung Sik का net worth 4 मिलियन अमरीकी डालर है। Park Hyung Sik Wooga squad के मेंबर्स में से एक है। Park Hyung Sik ने वास्तव में एक K-Pop ग्रुप ZE:A से शुरुआत किया था लेकिन वह अब ज्यादातर अपने अभिनय करियर के लिए जाने जाते हैं। अब Park Hyung Sik को उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए सराहा जाता है, जिसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
Wooga squad के मेंबर्स चाहे जितने भी शक्तिशाली हो, फेमस हो लेकिन वूगा स्क्वाड के सभी सदस्य अपने मित्रता के भी जाने जाते है। और इनके फैंस इनकी दिल को छू लेने वाली मित्रता की प्रशंसा करते हैं।